मुंबई-पुणे रेल मार्ग पर भारी भूस्खलन, 14 दैनिक और 16 स्पेशल ट्रेनों समेत कुल 30 सेवाएं रद

Heavy landslide on Mumbai-Pune railway route; 30 services including 14 daily and 16 special trains cancelled

मुंबई-पुणे रेल मार्ग पर भारी भूस्खलन, 14 दैनिक और 16 स्पेशल ट्रेनों समेत कुल 30 सेवाएं रद

भोर घाट सेक्शन में हुए भूस्खलन के कारण मुंबई-पुणे रेल मार्ग पर यातायात 17 जुलाई तक गंभीर रूप से प्रभावित रहेगा। मध्य रेलवे ने 14 दैनिक ट्रेनों, आठ विशेष तिथियों पर चलने वाली ट्रेनों और आठ स्पेशल ट्रेनों सहित कुल 30 रेल सेवाएं रद कर दी हैं। रद की गई प्रमुख ट्रेनों में डेक्कन क्वीन, डेक्कन एक्सप्रेस, मुंबई-पुणे इंटरसिटी एक्सप्रेस, सीएसएमटी-हैदराबाद एक्सप्रेस, चेन्नई एग्मोर सुपरफास्ट मेल और हुब्बली-दादर एक्सप्रेस शामिल हैं।

मुंबई: भोर घाट सेक्शन में हुए भूस्खलन के कारण मुंबई-पुणे रेल मार्ग पर यातायात 17 जुलाई तक गंभीर रूप से प्रभावित रहेगा। मध्य रेलवे ने 14 दैनिक ट्रेनों, आठ विशेष तिथियों पर चलने वाली ट्रेनों और आठ स्पेशल ट्रेनों सहित कुल 30 रेल सेवाएं रद कर दी हैं। रद की गई प्रमुख ट्रेनों में डेक्कन क्वीन, डेक्कन एक्सप्रेस, मुंबई-पुणे इंटरसिटी एक्सप्रेस, सीएसएमटी-हैदराबाद एक्सप्रेस, चेन्नई एग्मोर सुपरफास्ट मेल और हुब्बली-दादर एक्सप्रेस शामिल हैं।

 

Read More फेक APK फाइल के जरिए 63 करोड़ रुपये की अंतरराज्यीय साइबर धोखाधड़ी का भंडाफोड़: डॉ. डी.बी. मार्ग पुलिस ने झारखंड से आरोपी को किया गिरफ्तार

छह जुलाई को हुई मूसलाधार बारिश के बाद कर्जत और लोनावला के बीच ठाकुरवाड़ी तथा मंकी हिल क्षेत्र में कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ, जिससे रेलवे की तीनों लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं।

Read More मुंबई: एमपीएससी के पेपर लीक मामले पर सियासी संग्राम, हर्षवर्धन सपकाल के खिलाफ केस दर्ज

रेलवे युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य कर रहा है, लेकिन दुर्गम पहाड़ी इलाका और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियां बहाली में बाधा बन रही हैं। फिलहाल तीन में से एक लाइन को बहाल कर दिया गया है, जबकि शेष दो पर कार्य जारी है। यात्रियों की परेशानी कम करने के लिए महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) शनिवार से मुंबई-पुणे मार्ग पर प्रतिदिन 200 अतिरिक्त बस सेवाएं संचालित करेगा। ये बसें पहले से चल रही 312 ई-शिवनेरी सेवाओं के अतिरिक्त होंगी।

Read More मुंबई:16 एकड़ जमीन को लेकर आदित्य ठाकरे का आरोप 

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मीरा-भाईंदर में BJP का बड़ा कदम! शिंदे और सरनाईक की तस्वीरें हटाने की तैयारी, महायुति में बढ़ी खींचतान मीरा-भाईंदर में BJP का बड़ा कदम! शिंदे और सरनाईक की तस्वीरें हटाने की तैयारी, महायुति में बढ़ी खींचतान
मुंबई में NCB का बड़ा ड्रग्स ऑपरेशन! 15,018 CBCS बोतलें, 12,240 ट्रामाडोल टैबलेट और 1.06 किलो चरस जब्त; 2 गिरफ्तार
एयर इंडिया की फुकेत-दिल्ली फ्लाइट में बड़ा खतरा टला! A320 ने अचानक खोई ऊंचाई, 9 सिस्टम वार्निंग ने बढ़ाई चिंता
भारत-इंडोनेशिया के बीच रक्षा सहयोग मजबूत करने पर जोर, लखनऊ में 12वीं Army-to-Army Staff Talks संपन्न
नांदेड में सुखबीर सिंह बादल पर धारदार हथियार से हमला, हाथ में लगी चोट; CM फडणवीस ने दिए जांच के आदेश
मुंबई : फेस्टिव सीजन में खुलेंगे रोजगार के नए द्वार अस्थायी नौकरियों में होगी बड़ी बढ़ोतरी