मुंबई : स्कूल बंद होने और वर्क फ्रॉम होम का मैसेज वायरल, बृहन्मुंबई नगर निगम की तरफ से बयान जारी किया

A message about school closures and work from home amid heavy rains in Mumbai goes viral, Brihanmumbai Municipal Corporation confirms the truth

मुंबई : स्कूल बंद होने और वर्क फ्रॉम होम का मैसेज वायरल, बृहन्मुंबई नगर निगम की तरफ से बयान जारी किया

पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है, लगातार हो रही बारिश के चलते एक बार फिर मुंबई की सड़कें तालाब बन चुकी हैं. इसी बीच एक मैसेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें बताया गया कि भारी बारिश के चलते बुधवार, 8 जुलाई को मुंबई के सभी स्कूल-कॉलेज पूरी तरह से बंद रहेंगे. इसके अलावा इसमें प्राइवेट कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम देने का दावा भी किया गया. हालांकि अब इस मामले को लेकर बृहन्मुंबई नगर निगम की तरफ से बयान जारी किया गया है, जिसमें बताया गया है कि इस मैसेज की सच्चाई क्या है. 

मुंबई : पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है, लगातार हो रही बारिश के चलते एक बार फिर मुंबई की सड़कें तालाब बन चुकी हैं. इसी बीच एक मैसेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें बताया गया कि भारी बारिश के चलते बुधवार, 8 जुलाई को मुंबई के सभी स्कूल-कॉलेज पूरी तरह से बंद रहेंगे. इसके अलावा इसमें प्राइवेट कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम देने का दावा भी किया गया. हालांकि अब इस मामले को लेकर बृहन्मुंबई नगर निगम की तरफ से बयान जारी किया गया है, जिसमें बताया गया है कि इस मैसेज की सच्चाई क्या है. 


Read More मुंबई: हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन के बिना वाहनों पर कार्रवाई शुरू

स्कूल-कॉलेज नहीं रहेंगे बंद
बृहन्मुंबई नगर निगम ने इस वायरल मैसेज को पूरी तरह गलत और फर्जी बताया है. बृहन्मुंबई नगर निगम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर साफ किया कि प्रशासन की तरफ से छुट्टी या वर्क फ्रॉम होम को लेकर ऐसा कोई भी आदेश या नोटिस जारी नहीं किया गया है. 8 जुलाई को मुंबई के सभी स्कूल, कॉलेज और दफ्तर हमेशा की तरह सामान्य रूप से खुलेंगे. यानी जो मैसेज वायरल हो रहा था, वो पूरी तरह से फेक है. 

Read More मुंबई में फिर शुरू हुई जोरदार बारिश, आंधी-तूफान की भी आशंका; आईएमडी ने जारी किया रेड अलर्ट

लोगों से बीएमसी की अपील
मुंबई में चल रही बारिश के बीच ऐसे कई मैसेज सोशल मीडिया पर तैर रहे हैं. इसीलिए बीएमसी ने लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर चल रही ऐसी किसी भी झूठी और अफवाह फैलाने वाली खबरों पर भरोसा न करें. आधिकारिक जानकारी के लिए सिर्फ बीएमसी के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल @माईबीएमसी को फॉलो करें. किसी को अगर कुछ पूछना है या जानकारी लेनी है तो बृहन्मुंबई नगर निगम के हेल्पलाइन नंबर 1916 पर फोन कर सकते हैं. 

Read More मुंबई के समुद्र में विदेशी मालवाहक जहाज फंसने से हड़कंप, कोस्ट गार्ड ने संभाला मोर्चा

मुंबई में बारिश से थोड़ी राहत
मुंबई में पिछले कुछ दिनों में इतनी तेज बारिश हुई कि लोगों को पानी से भरी सड़कों पर चलना पड़ा, कई वाहन भी इसमें फंसे हुए नजर आए. हालांकि अब मौसम विभाग ने मुंबई के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' की जगह 'येलो अलर्ट' जारी किया है, यानी मौसम में थोड़ा सुधार हुआ है और फिलहाल स्कूल-कॉलेज बंद करने की जरूरत नहीं है. हालांकि, पड़ोसी जिले पालघर में खराब मौसम को देखते हुए स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है.

Read More ​'डॉक्टरों पर हिंसा मंजूर नहीं': ठाणे में चिकित्सक से मारपीट पर भड़का गुस्सा, MARD का राज्यव्यापी 'ब्लैक रिबन' विरोध का एलान