Heavy
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... मुंबई: कुर्ला में भारी बारिश के बीच भूस्खलन से हड़कंप, 4 से 5 लोगों के दबे होने की आशंका
Published On
By Online Desk
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में भारी बारिश के बीच एक बड़ा हादसा सामने आया है। कुर्ला के चिराग नगर इलाके में बुधवार तड़के भूस्खलन की घटना हुई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, भूस्खलन के बाद बड़ी मात्रा में मलबा जमा हो गया, जिसके नीचे 4 से 5 लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और राहत एवं बचाव दल सक्रिय हो गए हैं। वहीं, दो लोगों के शव मलबे से निकाले गए हैं. बीएमसी मेयर रितु तावड़े भी घटनास्थल पर पहुंच रही है. भिवंडी में भारी बारिश से तबाही, कामवारी नदी खतरे के निशान के ऊपर
Published On
By Online Desk
महाराष्ट्र के भिवंडी शहर में सोमवार को भारी बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया। रातभर हुई मूसलाधार बारिश के कारण शहर के कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। सड़कों पर पानी भरने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई और लोगों को घरों से बाहर निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ा। लगातार बारिश के चलते कामवारी नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया, जिससे आसपास के इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए। मुंबई: कई जिलों में अगले पांच दिन भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट
Published On
By Online Desk
महाराष्ट्र में अगले पांच दिनों तक कई जिलों में गरज-चमक, बिजली गिरने और भारी बारिश की संभावना को देखते हुए मुंबई क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आईएमडी) ने विभिन्न जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान विशेष सतर्कता बरतने और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की है। पालघर : अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त सड़कों का निरीक्षण करने पालघर पहुंचे मंत्री शिवेंद्रराजे भोसले
Published On
By Online Desk
जिले में हाल ही में हुई भारी बारिश और अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त सड़कों की स्थिति का जायजा लेने के लिए महाराष्ट्र के लोक निर्माण मंत्री शिवेंद्रराजे भोसले पालघर पहुंचे। उन्होंने जिले के प्रमुख मार्गों का स्थलीय निरीक्षण कर सड़क मरम्मत और विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत में तेजी लाने, काम की गुणवत्ता बनाए रखने और नागरिकों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 
