मुंबई : इन शहरों की बल्ले-बल्ले, वित्त मंत्री ने किया 7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर का ऐलान

Mumbai: These cities are in for a treat as the Finance Minister announces 7 high-speed rail corridors.

मुंबई : इन शहरों की बल्ले-बल्ले, वित्त मंत्री ने किया 7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर का ऐलान

वित्त मंत्री निर्मला-सीतारमण ने बजट में बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने डेवलपमेंट लिंकेज के तौर पर 7 नए हाई स्पीड रेल कॉरिडोर का ऐलान किया है। वित्त मंत्री की घोषणा के साथ ही यह तय हो गया है कि भारत अपने हाई-स्पीड रेल नेटवर्क कॉरिडोर का विस्तार करने जा रहा है।

नई दिल्ली : वित्त मंत्री निर्मला-सीतारमण ने बजट में बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने डेवलपमेंट लिंकेज के तौर पर 7 नए हाई स्पीड रेल कॉरिडोर का ऐलान किया है। वित्त मंत्री की घोषणा के साथ ही यह तय हो गया है कि भारत अपने हाई-स्पीड रेल नेटवर्क कॉरिडोर का विस्तार करने जा रहा है।

 

Read More मुंबई : वक्फ बिल के खिलाफ मुंबई की सुन्नी मस्जिद में विरोध प्रदर्शन किया

High Speed कॉरिडोर की खासियत
अनुकूल यात्री परिवहन को बढ़ावा मिलेगा
विकास के कनेक्टर के रूप में काम करेंगे
यात्रा का समय कम करेंगे कॉरिडोर
प्रदूषण कम करने में भी मिलेगी मदद
क्षेत्रीय विकास में सहयोग करेंगे कॉरिडोर
Connectivity में होगा सुधार

Read More मुंबई: वक्फ (संशोधन) विधेयक असंवैधानिक और धार्मिक मामलों के प्रबंधन की समानता और स्वतंत्रता के अधिकार का उल्लंघन - वारिस पठान

सरकार के इंफ्रास्ट्रक्चर रोडमैप को अपने बजट भाषण में पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि प्रस्तावित कॉरिडोर प्रमुख आर्थिक और सांस्कृतिक केंद्रों के बीच कनेक्टिविटी में सुधार करेगा। ये कॉरिडोर लंबी दूरी की यात्रा से होने वाले कार्बन फुटप्रिंट को भी कम करेंगे।

Read More मुंबई सेंट्रल-वाराणसी स्पेशल ट्रेन का संचालन 9 अप्रैल से 25 जून तक

इन कॉरिडोर का ऐलान
मुंबई-पुणे
हैदराबाद-बेंगलुरु
दिल्ली-वाराणसी
वाराणसी-सिलीगुड़ी
पुणे-हैदराबाद
हैदराबाद-चेन्नई
चेन्नई-बेंगलुरु
Rail Networks पर कम होगा दबाव

Read More मुंबई: बीकेसी में 8 अप्रैल को पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी; पुरानी तुलसी जल पाइपलाइन को बदलने और मरम्मत करने का फैसला

वित्त मंत्री के इस ऐलान के बाद अब उम्मीद की जा रही है कि ये रूट बड़े मेट्रो शहरों को तेजी से बढ़ते इंडस्ट्रियल और शहरी हब से जोड़ेंगे। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि पहले से चले आ रहे रेल नेटवर्क के साथ-साथ पारंपरिक रेल नेटवर्क पर दबाव कम हो जाएगा। इन कॉरिडोर्स को अलग-अलग चरणों में पूरा किया जाएगा, जिसके लिए जमीन अधिग्रहण के साथ-साथ फिजिबिलिटी स्टडी शुरू की जाएगी।