मुंबईकरों के लिए गुड न्यूज, अब कम आएगा बिजली बिल, मुंबई में आज से नए रेट लागू

Good news for Mumbaikars, electricity bills will now be lower, new rates apply in Mumbai from today.

मुंबईकरों के लिए गुड न्यूज, अब कम आएगा बिजली बिल, मुंबई में आज से नए रेट लागू

मुंबईकरों के बिजली के रेट में  1 अप्रैल 2026 से बदलाव किया जा रहा है। क्योंकि बिजली सप्लाई करने वाली कंपनियां -बेस्ट, टाटा पावर और अडानी इलेक्ट्रिसिटी ने अपने बिजली दरों में कटौती करने का फैसला लिया है। नए रेट 1 अप्रैल 2026 से लागू हो रहे हैं। इससे उपभोक्ताओं को मई महीने के बिल में सीधा फायदा मिलेगा। 

 

मुंबई : मुंबईकरों के बिजली के रेट में  1 अप्रैल 2026 से बदलाव किया जा रहा है। क्योंकि बिजली सप्लाई करने वाली कंपनियां -बेस्ट, टाटा पावर और अडानी इलेक्ट्रिसिटी ने अपने बिजली दरों में कटौती करने का फैसला लिया है। नए रेट 1 अप्रैल 2026 से लागू हो रहे हैं। इससे उपभोक्ताओं को मई महीने के बिल में सीधा फायदा मिलेगा। 

 

Read More मुंबई : युवा सेना प्रमुख और विधायक आदित्य ठाकरे ने मुंबई के "कचरा टैक्स" का किया विरोध 

मुंबईकरों को बड़ी राहत
दरअसल महाराष्ट्र में पहले ही महाराष्ट्र इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन की ओर से महावितरण के बिजली दरों में कमी को मंजूरी दी जा चुकी है। अब उसी के तहत मुंबई के उपभोक्ताओं को भी राहत मिलने जा रही है। आने वाले सालों में भी 2030 तक हर साल चरणबद्ध तरीके से बिजली दरों में कमी की जाएगी। इस फैसले से घरेलू, व्यावसायिक और औद्योगिक सभी प्रकार के उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। बढ़ती महंगाई के बीच यह कदम मुंबईकरों के लिए बड़ी राहत साबित हो सकता है।

Read More मुंबई : अभी के लिए आंदोलन बंद करो, लेकिन इस मुद्दे पर ध्यान मत भटकने दो - राज ठाकरे 

बढ़ेगा इलेक्ट्रॉनिक गाड़ियों का इस्तेमाल
उधर, रेजिडेंशियल इलाकों और हाउसिंग सोसायटियों में EV चार्जिंग के लिए बिजली दरों में कटौती की गई है। नए टैरिफ के तहत चार्ज को तुरत प्रभाव से 10.22 रुपये ट से घटाकर 9.25 रुपये प्रति यूनिट कर दिया गया है। यह दर 2028-29 तक स्थिर रहेगी। इसके चलते उपभोक्ताओं को लबी अवधि तक राहत मिलेगी। साथ ही इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने में तेजी आने की उम्मीद है।

Read More मुंबई : वक्फ बिल के खिलाफ मुंबई की सुन्नी मस्जिद में विरोध प्रदर्शन किया