आजमगढ़ः पुलिस की वर्दी, शराब ठेके का ऑफर... 5वीं पास शख्स ने ठगे 90 हजार
Azamgarh: Police uniform, liquor shop offer... Man with 5th-grade education swindles ₹90,000.
मुखबिर की सूचना और आरोपी की लोकेशन के आधार पर गंभीरपुर पुलिस व साइबर सेल की संयुक्त टीम ने रानीपुर तिराहा मोड़ के पास से करीब 40 वर्षीय संजय पुत्र स्वर्गीय श्रीराम, निवासी मगरावा, थाना गंभीरपुर, आजमगढ़ को गिरफ्तार किया. आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 2 कूटरचित पुलिस अधिकारी पहचान पत्र 1 शराब ठेके का कूटरचित आवंटन पत्र, एक पुलिस उपाधीक्षक की पुलिस वर्दी, एक मोबाइल फोन बरामद किया है.
आजमगढ़ : उत्तर प्रदेश की आजमगढ़ पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. गंभीरपुर थाना पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर साइबर ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. बताया गया कि आरोपी ने शराब का ठेका दिलाने के नाम पर 90 हजार रुपये की ठगी की. पुलिस आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई कर रही है.
पुलिस के अनुसार, आरोपी खुद को सीओ बताकर लोगों को शराब का ठेका दिलाने का झांसा देता था. आरोपी ने शराब का ठेका दिलाने के नाम पर पीड़ित से 3 लाख 20 हजार रूपए की मांग की. उसने अलग-अलग तरीके से 90 हजार की साइबर ठगी की. आजमगढ़ जिले के गंभीरपुर थाना पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है.
पुलिस के मुताबिक, मुखबिर की सूचना और आरोपी की लोकेशन के आधार पर गंभीरपुर पुलिस व साइबर सेल की संयुक्त टीम ने रानीपुर तिराहा मोड़ के पास से करीब 40 वर्षीय संजय पुत्र स्वर्गीय श्रीराम, निवासी मगरावा, थाना गंभीरपुर, आजमगढ़ को गिरफ्तार किया. आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 2 कूटरचित पुलिस अधिकारी पहचान पत्र 1 शराब ठेके का कूटरचित आवंटन पत्र, एक पुलिस उपाधीक्षक की पुलिस वर्दी, एक मोबाइल फोन बरामद किया है.
एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि आरोपी कक्षा 5वीं पास है. आरोपी पुलिस उपाधीक्षक की वर्दी पहनकर लोगों को वीडियो कॉल करता था और खुद को पुलिस विभाग का अधिकारी बताकर अपना प्रभाव जमाता था. अधिकारी ने बताया कि उस पर शराब का ठेका, नौकरी सहित विभिन्न काम कराने का भरोसा देकर लोगों से रकम ऐंठने का आरोप है. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर अन्य मामलों की जानकारी जुटा रही है. इस मामले में थाना गंभीरपुर में मुकदमा दर्ज है.


