मुंबई : लालबाग जाना हो या चिंतामणि, स्टेशनों पर भीड़ संभालने के लिए मध्य रेलवे तैयार, बनाया ये प्लान

Mumbai: Whether it's Lalbaug or Chintamani, Central Railway is ready to handle the crowds at the stations, this plan has been made.

मुंबई : लालबाग जाना हो या चिंतामणि, स्टेशनों पर भीड़ संभालने के लिए मध्य रेलवे तैयार, बनाया ये प्लान

साउथ मुंबई में गणेशोत्सव की धूम शुरू होने के साथ ही मध्य रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए खास तैयारी की है। हर साल की तरह इस बार भी गणपति दर्शन के लिए आने-जाने वाले यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रमुख स्टेशनों पर अतिरिक्त कर्मचारी और सुरक्षा बल तैनात किए जाएंगे। खासतौर पर चिंचपोकली, करी रोड और दादर स्टेशन पर विशेष व्यवस्था की गई है। 

मुंबई: साउथ मुंबई में गणेशोत्सव की धूम शुरू होने के साथ ही मध्य रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए खास तैयारी की है। हर साल की तरह इस बार भी गणपति दर्शन के लिए आने-जाने वाले यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रमुख स्टेशनों पर अतिरिक्त कर्मचारी और सुरक्षा बल तैनात किए जाएंगे। खासतौर पर चिंचपोकली, करी रोड और दादर स्टेशन पर विशेष व्यवस्था की गई है। 

 

Read More महाराष्ट्र सरकार ने स्वास्थ्य विभाग में ग्रेड के आधार पर तय होगी अधिकारियों की जिम्मेदारी

बता दें कि लालबाग, गणेश गली, चिंतामणि सहित आसपास के कई बड़े गणपति पंडालों में दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। इन यात्रियों में से कई लोग दादर (टर्मिनटिंग स्टेशन) , करी रोड और चिंचपोकली स्टेशन का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में इन स्टेशनों पर भीड़ को व्यवस्थित रखने के लिए अतिरिक्त टिकट जांच कर्मचारियों की चौबीसों घंटे तैनाती की गई है।

Read More मुंबई में गणेश प्रतिमा गिरने से फिर हुआ हादसा, कई घायल; पहले हादसे में हुई थी दो की मौत

चुनिंदा स्टेशन पर 219 अतिरिक्त जवान संभालेंगे सुरक्षा 
गणेशोत्सव के दौरान भायखला, दादर, पनवेल, ठाणे, चिंचपोकली और करी रोड सहित प्रमुख स्टेशनों पर 219 रेलवे सुरक्षा बल के जवान तैनात किए जाएंगे। यह नियमित सुरक्षा व्यवस्था के अतिरिक्त होगा। भीड़ वाले स्थानों पर यात्रियों को दिशा बताने के लिए स्पीकर्स, रस्सियां और ब्लॉकर्स लगाए जाएंगे। कर्मचारियों के बीच बेहतर तालमेल के लिए वायरलेस सिस्टम का भी इस्तेमाल किया जाएगा।इसके अलावा कमर्शियल (150) और ऑपरेटिंग (50) विभाग के 200 से अधिक कर्मचारी यात्रियों की मदद के लिए तैनात रहेंगे। टिकट लेने की सुविधा और यात्रियों को डिजिटल टिकट व्यवस्था की जानकारी देने के लिए यूटीएस मोबाइल ऐप की प्रचार टीमें भी स्टेशनों पर मौजूद रहेंगी।

Read More मुंबई एयरपोर्ट से 2 करोड़ का सोना और 1.28 लाख UAE दिरहम चोरी, सूरत के कारोबारी ने सहार पुलिस में दर्ज कराई FIR

24 एक्स 7 होगी निगरानी 
गणेशोत्सव के दौरान केवल उपनगरीय स्टेशनों पर ही नहीं, बल्कि लंबी दूरी की ट्रेनों वाले प्रमुख स्टेशनों पर भी अतिरिक्त व्यवस्था की गई है। छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, दादर, लोकमान्य तिलक टर्मिनस, ठाणे और पनवेल स्टेशनों पर कमर्शियल डिपार्टमेंट के टिकट चेकिंग स्टाफ लगातार तैनात रहेंगे। अधिकारियों की भी ड्यूटी लगाई गई है, जो भीड़ और यात्रियों की आवाजाही पर नजर रखेंगे।

Read More मुंबई : 'फिसलकर गिरा', फिर दो बार होठों पर किया किस, मुंबई के शख्स को 1 साल की जेल, जानिए पूरा मामला