Railway
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... मुंबई के कुर्ला में क्रेन गिरने से 11 लोग घायल, दो मकानों और रेलवे की ओवरहेड इलेक्ट्रिक वायर को भी नुकसान
Published On
By Online Desk
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के कुर्ला में गुरुवार देर रात हादसा हो गया। क्रेन की मदद से एक पोकलेन मशीन को इमारत के ऊपरी हिस्से तक पहुंचाया जा रहा था। तभी संतुलन बिगड़ने से क्रेन जमीन पर आ गिरी और उसका एक हिस्सा पास के दो मकानों और मुंबई लोकल रेलवे की ओवरहेड इलेक्ट्रिक वायर पर गिर गया। इस हादसे में कई लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर स्थानीय पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। मुंबई : पश्चिम रेलवे ने स्टेशनों के 22 खाने-पीने की स्टॉल बंद, बांद्रा के 11 शामिल
Published On
By Online Desk
महाराष्ट्र में खाने-पीने की गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर एफडीए कमिश्नर आईएएस तुकराम मुंढे की कार्रवाई के बाद अब पश्चिम रेलवे भी सतर्क हो गया है। रेलवे के स्टेशनों पर खाने-पीने की दुकानों की जांच शुरू कर दी गई है। इसी कार्रवाई के तहत बांद्रा स्टेशन की 11 दुकानें बंद कर दी गई हैं। इसके अलावा ग्रांट रोड की 4, लोअर परेल की 3, चरनी रोड की 2 और मरीन लाइंस की 2 दुकानों समेत कुछ अन्य स्टेशनों के स्टॉल भी बंद कर दिए गए है। जानकारी के अनुसार, अब दूसरे स्टेशनों के खाने-पीने के स्टॉल भी पश्चिम रेलवे के रडार पर हैं और उनकी जल्द जांच की जा सकती है। मुंबई : रील बनाने के लिए रेलवे पुल से लटककर पुल-अप्स कर रहे बच्चे, आरपीएफ ने दर्ज की एफआयआर
Published On
By Online Desk
सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए लोग किस हद तक जा सकते हैं, इसकी एक दिल दहला देने वाली मिसाल मुंबई के भयंदर और नायगांव के बीच स्थित रेलवे क्रीक ब्रिज से सामने आई है. इस पुल पर कुछ युवाओं ने अपनी जान हथेली पर रखकर खतरनाक स्टंट किए. वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवा लोहे की सेफ्टी मेश पर हवा में लटककर बेझिझक 'पुल-अप्स' कर रहे हैं. मुंबई: सेंट्रल रेलवे ने यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पर रियल-टाइम एलईडी ट्रेन इन्फॉर्मेशन डिस्प्ले लगाए
Published On
By Online Desk
छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से यात्रा करने वाले यात्री अब लंबी दूरी की ट्रेनों का स्टेटस ज़्यादा आसानी से देख पाएंगे, क्योंकि सेंट्रल रेलवे ने पूरे स्टेशन पर एक नया आईपी-बेस्ड एलईडी वीडियो डिस्प्ले सिस्टम शुरू किया है। डिजिटल स्क्रीन अगले चार घंटों में आने और जाने वाली ट्रेनों की रियल-टाइम जानकारी देती हैं, जिससे यात्रियों को पूछताछ काउंटर या प्लेटफ़ॉर्म इंडिकेटर पर निर्भर हुए बिना सही अपडेट पाने में मदद मिलती है। 
