मुंबई : भगवान गणेश की प्रतिमा ला रही भीड़ पर अंडे फेंकने का आरोप, बवाल मचा तो पहुंची पुलिस
Mumbai: Crowd carrying Lord Ganesha idol accused of throwing eggs; police arrive after chaos erupts
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में बड़ी घटना हुई है. भगवान गणेश की प्रतिमा ला रही भीड़ पर अंडा फेंकने का आरोप है. इस वाकये से मौके पर तनाव फैल गया. मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंच गई और हालात को काबू में करने का प्रयास किया गया. घटना से नाराज कुछ लोग पुलिस अधिकारियों से बहस करते हुए भी देखे गए. अब पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके. फिलहाल इस मामले की जांच चल रही है.
मुंबई : देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में बड़ी घटना हुई है. भगवान गणेश की प्रतिमा ला रही भीड़ पर अंडा फेंकने का आरोप है. इस वाकये से मौके पर तनाव फैल गया. मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंच गई और हालात को काबू में करने का प्रयास किया गया. घटना से नाराज कुछ लोग पुलिस अधिकारियों से बहस करते हुए भी देखे गए. अब पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके. फिलहाल इस मामले की जांच चल रही है.
जानकारी के अनुसार, मुंबई में ‘माझगांवचा मोरया’ गणपति के आगमन जुलूस के दौरान उस समय तनाव की स्थिति पैदा हो गई, जब कथित तौर पर एक इमारत से भीड़ में शामिल लोगों और गणपति की प्रतिमा पर अंडे फेंके गए. घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस ने जुलूस के रास्ते में आने वाली आसपास की इमारतों के सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है. फुटेज के जरिए अंडे फेंकने वाले संदिग्धों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. घटना को लेकर इलाके में कुछ देर के लिए तनाव का माहौल रहा. पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों का पता लगाने के लिए जुलूस मार्ग के आसपास लगे कैमरों की रिकॉर्डिंग को खंगाला जा रहा है.
पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग
मुंबई के मझगांव में गणेश प्रतिमा लाते समय दो पक्षों के बीच झड़प हो गई. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गणपति मंडल के डिप्टी सेक्रेटरी विवेक राणे ने कहा कि जब हम गणपति की आगमन यात्रा निकाल रहे थे. पंडाल से करीब 30 से 40 मीटर दूर एक इमारत से यात्रा पर अंडे फेंके गए. यह घटना आपत्तिजनक है. हम जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. घटना के बाद दोनों पक्षों में झड़प हो गई. दोनों गुटों के बीच तनाव बढ़ने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को कंट्रोल में लाया गया.


