मुंबई : विरार, अलीबाग और नवी मुंबई तक हाईस्पीड कनेक्टिविटी

Mumbai: High-speed connectivity to Virar, Alibag and Navi Mumbai

मुंबई : विरार, अलीबाग और नवी मुंबई तक हाईस्पीड कनेक्टिविटी

दो करोड़ से ज्यादा आबादी वाली मायानगरी मुंबई और नवी मुंबई के बाद महाराष्ट्र में तीसरी मुंबई बसाने की तैयारी है. रायगड जिले में नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट और अटल सेतु के करीब पनवेल, उरण और पेन विकास खंडों की करीब 324 वर्ग किलोमीटर की जमीन पर ये नया शहर बसेगा.

मुंबई : दो करोड़ से ज्यादा आबादी वाली मायानगरी मुंबई और नवी मुंबई के बाद महाराष्ट्र में तीसरी मुंबई बसाने की तैयारी है. रायगड जिले में नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट और अटल सेतु के करीब पनवेल, उरण और पेन विकास खंडों की करीब 324 वर्ग किलोमीटर की जमीन पर ये नया शहर बसेगा. इसमें 104 वर्ग किमी तो सिर्फ आवासीय परियोजनाओं के लिए रखा गया है, जहां लोग अपने सपनों का घर बना सकेंगे. नवी मुंबई एयरपोर्ट, अटल सेतु, विरार मल्टी मॉडल कॉरिडोर से तो इसकी कनेक्टिविटी होगी. बुलेट ट्रेन और रैपिड रेल से भी ये इलाका जुड़ेगा.इसका बुनियादी ढांचा तैयार करने के लिए महाराष्ट्र विकास प्राधिकरण MMRDA 4 हजार करोड़ खर्च करेगा, जिसका डिटेल सामने आया है. रियल एस्टेट एक्सपर्ट ने इसे गेमचेंजर इन्फ्रा प्रोजेक्ट बताया है.

 

Read More मराठा आरक्षण: महाराष्ट्र सरकार ने बॉम्बे हाईकोर्ट में रखा पक्ष— 'मराठा समुदाय को OBC के भीतर उप-श्रेणी (Sub-category) माना जा सकता है'

तीसरी मुंबई का मास्टर प्लान
तीसरी मुंबई का मास्टर प्लान तैयार हो रहा है. ये परियोजना करनाला-साई-चरनेर टाउनशिप कहलाएगी, जो महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का ड्रीम प्रोजेक्ट भी है. इसे सेमीकंडक्टर, डेटा सेंटर, लॉजिस्टिक्स पार्क, आईटी हब के साथ बड़ा बेंगलुरु, हैदराबाद जैसे बड़ा टेक हब बनाने की तैयारी है. 

Read More मुंबई: सड़क हादसे में जान गंवाने वाले कारोबारी के परिवार को ₹5.01 करोड़ मुआवजा

एयरपोर्ट को हाईस्पीड ट्रांसपोर्ट कनेक्टिविटी
तीसरी मुंबई को हाईस्पीड ट्रांसपोर्ट कनेक्टिविटी भी मिलेगी. यहां से देसी और विदेशी उड़ानें 24 घंटे मिलती हैं और ये मुंबई के छत्रपति शिवाजी हवाई अड्डे का मजबूत विकल्प बनकर उभरा है. जब तीसरी मुंबई तैयार होगी तो सिलिकन वैली जैसे यह बड़े इंटरनेशनल सेंटर में आवाजाही का बड़ा साधन बनेगा. 

Read More मुंबई : पश्चिम रेलवे ने स्टेशनों के 22 खाने-पीने की स्टॉल बंद, बांद्रा के 11 शामिल

अटल सेतु बनेगा लाइफलाइन
21 किमी का मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक अटल सेतु जो मुंबई और नवी मुंबई को जोड़ता है, वो भी तीसरी मुंबई की धुरी बनेगा. ये भारत का सबसे लंबा समुद्री पुल है, जो साउथ मुंबई के सेवरी को नवी मुंबई के न्हावा शेवा से सीधे जोड़ता है.

Read More मुंबई: महाराष्ट्र एफडीए की बड़ी कार्रवाई, मुंबई के 7 फूड आउटलेट के लाइसेंस निलंबित