पुणे में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर कड़ी सुरक्षा, AISSMS कॉलेज में 8-10 हजार लोगों के पहुंचने की उम्मीद

Heavy security deployed in Pune as Rahul Gandhi addresses students at AISSMS College

पुणे में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर कड़ी सुरक्षा, AISSMS कॉलेज में 8-10 हजार लोगों के पहुंचने की उम्मीद

पुणे के AISSMS कॉलेज में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। कार्यक्रम में हजारों छात्रों और लोगों के पहुंचने की संभावना के चलते पुलिस ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है।

पुणे में कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। शनिवार, 22 अगस्त को AISSMS कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के लिए पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने व्यापक इंतजाम किए हैं। कार्यक्रम में करीब 8,000 से 10,000 लोगों के शामिल होने की संभावना जताई गई है।

कार्यक्रम का आयोजन शाम 4:30 बजे से रात 9:30 बजे तक प्रस्तावित है। राहुल गांधी इस दौरान छात्रों, विशेषकर छात्राओं से संवाद करेंगे और शिक्षा, परीक्षा में अनियमितता, पेपर लीक, बढ़ती फीस, रोजगार, समान अवसर और छात्र सुरक्षा जैसे मुद्दों पर चर्चा करेंगे। ‘छात्रों की गूंज’ कांग्रेस की छात्र-केंद्रित पहल है, जिसके तहत युवाओं की समस्याओं को सामने लाने का प्रयास किया जा रहा है।

Read More FCRA संशोधन बिल पर CM फडणवीस का बड़ा बयान, बोले- विदेशी फंड का इस्तेमाल ‘राष्ट्रविरोधी गतिविधियों’ में हो रहा

पुलिस ने लगाई 30 शर्तें
पुणे पुलिस ने कार्यक्रम की अनुमति 30 अनिवार्य शर्तों के साथ दी है। आयोजकों को कार्यक्रम स्थल पर आपत्तिजनक तस्वीरों, बैनर या पोस्टर के प्रदर्शन से बचने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही किसी भी समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस न पहुंचे, इसकी जिम्मेदारी भी आयोजकों पर डाली गई है।

Read More मुंबई: एडमिशन के नाम पर ठगी, 10 इंजीनियर गिरफ्तार

सुरक्षा व्यवस्था के तहत कार्यक्रम स्थल पर पर्याप्त निजी सुरक्षा कर्मियों, महिला सुरक्षा गार्ड और स्वयंसेवकों की तैनाती के निर्देश दिए गए हैं। पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग व्यवस्थाएं, पर्याप्त प्रवेश और निकास द्वार, पेयजल, शौचालय, अग्निशमन उपकरण और पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है। पूरे परिसर में CCTV कैमरों के संचालन पर भी जोर दिया गया है।

Read More मुंबई पुलिस ने बाल तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ कर 18 महीने के बच्चे को बचाया


पुलिस ने कार्यक्रम स्थल पर ड्रोन के जरिए फोटोग्राफी पर भी रोक लगाई है। इसके अलावा पुलिस, मेडिकल और फायर ब्रिगेड जैसी आपातकालीन सेवाओं के लिए रास्ता खुला रखने के निर्देश दिए गए हैं। ध्वनि प्रदूषण से जुड़े नियमों का पालन करना भी आयोजकों के लिए अनिवार्य किया गया है।

Read More मुंबई: एफडीए की सख्ती का असर, मुंबई के स्कूल कैंटीन से हटने लगा जंक फूड अब मिलेगा हेल्दी खाना

पुणे एयरपोर्ट पर भी सुरक्षा बढ़ाई गई
राहुल गांधी के पुणे दौरे को देखते हुए पुणे एयरपोर्ट पर भी सुरक्षा बढ़ाई गई है। कार्यक्रम स्थल और उसके आसपास पुलिस की अतिरिक्त तैनाती की गई है ताकि कार्यक्रम के दौरान कानून-व्यवस्था बनी रहे और किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।


राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले पुणे में राजनीतिक गतिविधियां भी तेज हुई हैं। शुक्रवार को COEP टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी के हॉस्टल के बाहर ABVP और NSUI से जुड़े लोगों के बीच तनाव की स्थिति बनी थी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कुछ लोगों को हिरासत में लिया था। पुणे पुलिस ने शहर में 14 दिनों के लिए प्रतिबंधात्मक आदेश भी लागू किए हैं। ऐसे में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

Tags: