मुंबई: गणपति उत्सव में बढ़ेगी मेट्रो की सेवाएं और नहीं होगा मेगा ब्लॉक, कैबिनेट मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा का दावा

Mumbai: Metro services will be increased during the Ganpati festival and there will be no mega block, claims Cabinet Minister Mangal Prabhat Lodha.

मुंबई: गणपति उत्सव में बढ़ेगी मेट्रो की सेवाएं और नहीं होगा मेगा ब्लॉक, कैबिनेट मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा का दावा

इस साल गणपति उत्सव के दौरान गणेश भक्तों को कम से कम परेशानी हो। इसका सरकार पूरा ख्याल रख रही है इसलिए मेट्रो की सेवाएं बढ़ाने के साथ-साथ देर रात तक मेट्रो चलाने और रविवार के मेगा ब्लॉक की रद्द करने का आदेश दिया है। कैबिनेट मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने बताया कि हमारी सरकार इस बात की हर संभव कोशिश कर रही है कि गणेश उत्सव के दौरान ज्यादा से ज्यादा परिवहन सुविधाएं गणेश भक्तों को दें।

मुंबई: इस साल गणपति उत्सव के दौरान गणेश भक्तों को कम से कम परेशानी हो। इसका सरकार पूरा ख्याल रख रही है इसलिए मेट्रो की सेवाएं बढ़ाने के साथ-साथ देर रात तक मेट्रो चलाने और रविवार के मेगा ब्लॉक की रद्द करने का आदेश दिया है। कैबिनेट मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने बताया कि हमारी सरकार इस बात की हर संभव कोशिश कर रही है कि गणेश उत्सव के दौरान ज्यादा से ज्यादा परिवहन सुविधाएं गणेश भक्तों को दें।

 

Read More मुंबई: महाराष्ट्र एफडीए का बड़ा कदम ब्लड बैंकों के लिए पहली बार आए नए दिशा निर्देश

कैबिनेट मंत्री लोढ़ा ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि चूंकि गणपति उत्सव अब मुंबई या महाराष्ट्र समिति नहीं रहा। बल्कि देश के कई राज्यों से लोग आते है। दुनिया से कई देशों के लोग इसी मकसद से आते है कि उन्हें बप्पा का दर्शन मिल जाए। वे भी गणपति उत्सव में शामिल हो। ऐसे में हमारी और हमारे सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि गणेश भक्तों को किसी प्रकार की तकलीफ या परेशानी नहीं होने पाए। हाल ही में मैने गणपति मंडलों और संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा ली थी।

Read More मुंबई: झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रही थीं दो युवतियां, लॉ ग्रेजुएट ने 13वीं मंजिल से कूदकर दी जान

मेट्रो और रेल प्रशासन को पत्र लिखा
कैबिनेट मंत्री लोढ़ा ने मेट्रो और रेल प्रशासन को पत्र लिखकर साधन और सुविधा बढ़ाने का निर्देश दिया। रविवार को लोकल ट्रेन की सेवाएं कम रहती है क्योंकि कही न कही, किसी न किसी रूट पर मेगा ब्लॉक रहता है। मैंने उनसे कहा है कि वे गणपति उत्सवके दौरान मेगा ब्लॉक नहीं करें। श्रद्धालुओं को टिकट निकालते समय किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए मेट्रो के सभी टिकट काउंटर, ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन, डिजिटल तथा क्यूआर टिकट प्रणाली को मेट्रो की अंतिम फेरी तक पूरी क्षमता से कार्यरत रखने के निर्देश दिए गए हैं।

Read More मुंबई एयरपोर्ट कोकीन केस: 7 महीने की बच्ची का हवाला भी नहीं आया काम, नई मां को NDPS कोर्ट से जमानत नहीं

मेट्रो स्टेशनों पर लिफ्ट, एस्केलेटर, पीने का पानी, शौचालय और प्राथमिक उपचार केंद्र भी सेवा उपलब्ध रहने तक चालू रखने के निर्देश दिए गए हैं। प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर अतिरिक्त रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) तथा महाराष्ट्र सुरक्षा रक्षक तैनात कर यात्रियों की सुरक्षा के साथ-साथ भीड़ प्रबंधन की प्रभावी व्यवस्था की जाए, ऐसी सूचनाएं भी दी गई हैं।

Read More मुंबई: एमएमआरडीए भर्ती प्रक्रिया पर लगी रोक, प्रोविजनल रिजल्ट शिकायतों की जांच शुरू