मुंबई: झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रही थीं दो युवतियां, लॉ ग्रेजुएट ने 13वीं मंजिल से कूदकर दी जान
Mumbai: Two young women were threatening to implicate him in a false case, law graduate committed suicide by jumping from the 13th floor.
मुंबई की खेरवाड़ी पुलिस ने बांद्रा ईस्ट में 13वीं मंजिल स्थित अपार्टमेंट से कूदकर आत्महत्या करने वाले 24 वर्षीय लॉ ग्रेजुएट युवक के मामले में दो युवतियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, दोनों युवतियां उसे पुलिस केस में फंसाने की धमकियां दे रही थीं, जिससे वह भारी मानसिक तनाव में था और आखिरकार उसने 13वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी।
मुंबई। मुंबई की खेरवाड़ी पुलिस ने बांद्रा ईस्ट में 13वीं मंजिल स्थित अपार्टमेंट से कूदकर आत्महत्या करने वाले 24 वर्षीय लॉ ग्रेजुएट युवक के मामले में दो युवतियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, दोनों युवतियां उसे पुलिस केस में फंसाने की धमकियां दे रही थीं, जिससे वह भारी मानसिक तनाव में था और आखिरकार उसने 13वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी।
दरअसल, मृतक युवक बांद्रा ईस्ट में अपने माता-पिता और छोटे भाई के साथ रहता था। वह पहले एक जज के पास लॉ क्लर्क के रूप में काम करता था। लेकिन फिलहाल घर से काम कर रहा था। युवक की मां ने नोटिस किया की युवक सकी मां ने गौर किया कि पिछले कुछ दिनों से वह तनाव में दिख रहा था। 6 अगस्त को उसे उसके दो दोस्तों का फोन आया। उन्होंने बताया कि बेंगलुरु में पढ़ाई के दौरान उसका एक लड़की के साथ रिश्ता था।
रिश्ता टूटने के बाद दे रहीं थी पुलिस केस में फंसाने की धमकी
मृतक युवक की मां के अनुसार, रिश्ता टूटने के बाद युवती और उसकी बड़ी बहन उसे पुलिस केस में फंसाने की धमकियां दे रही थीं। जिसके चलते वह तनाव में तनाव में चल रहा था। उन्हें अपने छोटे बेटे के फोन पर आरोपियों में से एक का संदेश भी मिला, जिसमें पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की धमकी दी गई थी।
क्या है पूरा मामला?
युवक की मां के पास 6 अगस्त को उसके दो दोस्तों का फोन आया। उन्होंने बताया कि बेंगलुरु में पढ़ाई के दौरान उसका एक लड़की के साथ संबध था। जब वह अपने बेटे के दोस्त से फोन पर बात कर रही थी, तभी उसने खुद को अपने बेडरूम में बंद कर लिया और 13वीं मंजिल की खिड़की से छलांग लगा दी।
जब उसकी मां ने दरवाजे खोलवाने की कोशिश की और दरवाजा नहीं खोला, तो उसने ड्राइवर से चाबी की डुप्लीकेट बनवाने को कहा। लेकिन ड्राइवर ने बताया कि इमारत के नीचे भारी भीड़ जमा हो गई थी और युवक खिड़की से कूद गया था।
युवक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उसके बाद युवक की मां ने पुलिस से संपर्क किया और दोनों महिलाओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।


