मुंबई: कांग्रेस व ठाकरे सेना को झटका, कई नेताओं का भाजपा में प्रवेश

Mumbai: Blow to Congress and Thackeray Sena, several leaders join BJP

मुंबई: कांग्रेस व ठाकरे सेना को झटका, कई नेताओं का भाजपा में प्रवेश

कांग्रेस पार्टी और शिवसेना (यूबीटी) के कई नेताओं ने सोमवार को भाजपा में प्रवेश किया। पार्टी प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र चव्हाण की उपस्थिति में इन नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। चव्हाण ने कहा कि वाशिम जिले के कारंजा, मंगरूलपीर और मनोरा क्षेत्र की विभिन्न संस्थाओं और समितियों के पदाधिकारियों ने भाजपा में प्रवेश किया. साथ ही अलग-अलग राजनीतिक दलों के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर विधायक शामभाऊ खोडे, विधायक सईताई डहाके, भाजपा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम चितलांगे सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

मुंबई: कांग्रेस पार्टी और शिवसेना (यूबीटी) के कई नेताओं ने सोमवार को भाजपा में प्रवेश किया। पार्टी प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र चव्हाण की उपस्थिति में इन नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। चव्हाण ने कहा कि वाशिम जिले के कारंजा, मंगरूलपीर और मनोरा क्षेत्र की विभिन्न संस्थाओं और समितियों के पदाधिकारियों ने भाजपा में प्रवेश किया. साथ ही अलग-अलग राजनीतिक दलों के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर विधायक शामभाऊ खोडे, विधायक सईताई डहाके, भाजपा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम चितलांगे सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

 

Read More आषाढ़ी एकादशी 2026: क्या 25 जुलाई को मुंबई और महाराष्ट्र में 'ड्राय डे' (Dry Day) रहेगा

चव्हाण ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास की भावना के साथ किसानों, श्रमिकों व समाज के अंतिम व्यक्ति के जीवन में खुशहाली लाने का कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री फडणवीस ने किसानों की कर्जमाफी और बिजली बिलों की बकाया राशि माफ की है।

Read More मुंबई से सावंतवाड़ी रोड के बीच नई रोजाना एक्सप्रेस ट्रेन को मंजूरी

चव्हाण ने कहा कि राज्य की प्रत्येक कृषि भूमि सिंचित हो, इस दिशा में सरकार कार्य कर रही है। सहकारिता क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए केंद्रीय मंत्री अमित शाह का मार्गदर्शन और सहयोग प्राप्त है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि सामाजिक सरोकार और अनुभव रखनेवाले प्रत्येक कार्यकर्ता का भाजपा में स्वागत है। उनके विश्वास को कभी टूटने नहीं दिया जाएगा।

Read More मुंबई: महाराष्ट्र एफडीए का बड़ा कदम ब्लड बैंकों के लिए पहली बार आए नए दिशा निर्देश