भिवंडी : नाबालिग से छेड़छाड़ का विरोध पड़ा भारी... भाई पर जानलेवा हमला
Bhiwandi: Protesting the molestation of a minor proves costly... Brother attacked with intent to kill.
शांतिनगर थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की से कथित छेड़छाड़ का विरोध करने पर विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि आरोपी ने पीड़ित के सामने उसकी दोनों बहनों को एक रात के लिए देने की अश्लील मांग की। पीड़ित ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद आरोपी ने पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, 6 सितंबर 2026 की शाम करीब 5 बजे नागांव स्थित अंसारी अपार्टमेंट के नीचे पीड़ित अपने मित्र अशरफ के साथ मौजूद था। इसी दौरान कपाट और पलंग उठाने की बात को लेकर आरोपी से बातचीत हुई।
भिवंडी : शांतिनगर थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की से कथित छेड़छाड़ का विरोध करने पर विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि आरोपी ने पीड़ित के सामने उसकी दोनों बहनों को एक रात के लिए देने की अश्लील मांग की। पीड़ित ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
घटना के बाद आरोपी ने पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, 6 सितंबर 2026 की शाम करीब 5 बजे नागांव स्थित अंसारी अपार्टमेंट के नीचे पीड़ित अपने मित्र अशरफ के साथ मौजूद था। इसी दौरान कपाट और पलंग उठाने की बात को लेकर आरोपी से बातचीत हुई। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने पीड़ित के साथ अश्लील भाषा का इस्तेमाल करते हुए उसकी दोनों बहनों को एक रात के लिए देने की मांग की।
पीड़ित ने आरोपी की इस आपत्तिजनक मांग का विरोध किया। इसके बाद दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि गुस्से में आरोपी ने पीड़ित के हाथ पर जोरदार प्रहार किया, जिससे उसे गंभीर चोट आई और हाथ में फ्रैक्चर हो गया।
पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के बाद आरोपी ने धमकी दी कि यदि उसने घटना के बारे में किसी को बताया या पुलिस में शिकायत की तो उसे जान से मार दिया जाएगा। मामले में शांतिनगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं तथा पॉक्सो अधिनियम की धारा 12 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच पुलिस उपनिरीक्षक बालू अवसरें कर रहे हैं।


