खंडवा : मुंबई-अमरावती की गणेश मूर्तियों की धूम, 111 रूपों में गणपति बप्पा, नए ट्रेंड ने खींचा लोगों का ध्यान

Khandwa: Mumbai-Amravati Ganesh idols are in demand, Ganpati Bappa in 111 forms, new trend attracts people's attention

खंडवा : मुंबई-अमरावती की गणेश मूर्तियों की धूम, 111 रूपों में गणपति बप्पा, नए ट्रेंड ने खींचा लोगों का ध्यान

बाजार में गणपति बप्पा के कई अलग-अलग रूप देखने को मिल रहे हैं. कहीं भगवान गणेश गजमुख के स्वरूप में नजर आ रहे हैं तो कहीं दगड़ू सेठ और लालबाग के राजा की झलक दिखाई दे रही है. इसके अलावा इस्कॉन के स्वरूप, भजन करते गणपति, राधा-कृष्ण थीम और ब्राह्मण बैठक जैसे कई नए डिजाइन भी बाजार में मौजूद हैं.

खंडवा : बाजार में गणपति बप्पा के कई अलग-अलग रूप देखने को मिल रहे हैं. कहीं भगवान गणेश गजमुख के स्वरूप में नजर आ रहे हैं तो कहीं दगड़ू सेठ और लालबाग के राजा की झलक दिखाई दे रही है. इसके अलावा इस्कॉन के स्वरूप, भजन करते गणपति, राधा-कृष्ण थीम और ब्राह्मण बैठक जैसे कई नए डिजाइन भी बाजार में मौजूद हैं.

 

Read More मुंबई : एयरपोर्ट पर सोने की तस्करी का बड़ा खुलासा, ₹10.75 करोड़ का सोना जब्त

इस बार गणेश प्रतिमाओं में सबसे खास बात यह है कि एक ही बाजार में गणपति बप्पा के करीब 111 अलग-अलग रूप और डिजाइन देखने को मिल रहे हैं. हर प्रतिमा का स्वरूप और सजावट दूसरी प्रतिमा से अलग है. यही वजह है कि लोग मूर्ति खरीदने से पहले बाजार में अलग-अलग डिजाइन देख रहे हैं और अपनी पसंद के हिसाब से गणपति बप्पा का स्वरूप चुन रहे हैं. गणेश प्रतिमा कारोबारी प्रवेश नरेडी बताते हैं कि इस बार बाजार में नया ट्रेंड देखने को मिल रहा है. पहले जहां लोग पारंपरिक स्वरूप वाली प्रतिमाएं ज्यादा पसंद करते थे, वहीं अब अलग-अलग थीम और डिजाइन वाली प्रतिमाओं की मांग बढ़ रही है. उनके यहां गजमुख, दगड़ू सेठ, इस्कॉन और लालबाग के राजा के स्वरूप के साथ कई अन्य डिजाइन की प्रतिमाएं मौजूद हैं. कुछ प्रतिमाओं में गणपति बप्पा को भजन करते हुए दिखाया गया है, तो कुछ प्रतिमाओं में भगवान का अलग अंदाज देखने को मिल रहा है.

Read More मुंबई : SIR से नाम कटा तो वोटर लिस्ट में कैसे जुड़वाएं? चुनाव आयोग ने जारी किया पूरा प्रोसेस

मुंबई और अमरावती की मूर्तियां बनी आकर्षण
इस बार बाजार में मुंबई और अमरावती से विशेष तौर पर गणेश प्रतिमाएं मंगाई गई हैं. इन प्रतिमाओं में अलग-अलग तरह का वर्क किया गया है, जिसकी वजह से इनकी खूबसूरती और ज्यादा बढ़ गई है. मुंबई से आई कुछ प्रतिमाओं में कपड़ा वर्क किया गया है. इस वर्क की वजह से मूर्ति का लुक काफी अलग नजर आता है. वहीं अमरावती की प्रतिमाओं में फेटा वर्क देखने को मिल रहा है. दोनों जगहों से आई प्रतिमाओं में अपनी-अपनी खासियत है और यही अलग डिजाइन लोगों को अपनी ओर खींच रहे हैं. कारोबारी बताते हैं कि इस तरह के वर्क वाली प्रतिमाओं की कीमत सामान्य मूर्तियों की तुलना में थोड़ी ज्यादा रहती है, लेकिन इनकी फिनिशिंग और डिजाइन लोगों को पसंद आ रही है.

Read More श्रीनगर एयरपोर्ट पर विमान ने पोल को सामने से ठोका, नवी मुंबई से पहुंची थी इंडिगो की फ्लाइट

551 रुपए से लेकर 11 हजार रुपए तक की मूर्तियां
बाजार में इस बार हर बजट के हिसाब से गणेश प्रतिमाएं उपलब्ध हैं. यहां 551 रुपए से लेकर करीब 11 हजार रुपए तक की प्रतिमाएं मिल रही हैं. छोटी प्रतिमाओं से लेकर बड़ी और खास डिजाइन वाली मूर्तियां बाजार में सजी हुई हैं. लोग अपनी जरूरत और घर में बनाई जा रही झांकी के हिसाब से प्रतिमाओं का चयन कर रहे हैं. कुछ लोग छोटे गणपति घर में स्थापित करने के लिए खरीद रहे हैं, तो कई परिवार अपनी बड़ी झांकी के लिए खास डिजाइन वाली प्रतिमा पसंद कर रहे हैं. 

Read More मुंबई: छात्रों को लंच बॉक्स में नॉन-वेज, आलू, लहसुन नहीं लाने का आदेश, स्कूल मालिक BJP विधायक

घर-घर में तैयार हो रही गणेश उत्सव की झांकियां
गणेश उत्सव को लेकर खंडवा में घरों के साथ-साथ मोहल्लों में भी तैयारियां शुरू हो गई हैं. कई परिवार अपने घरों में अलग-अलग थीम पर झांकियां तैयार कर रहे हैं. ऐसे में गणेश प्रतिमा के साथ उसकी सजावट और स्वरूप पर भी लोग खास ध्यान दे रहे हैं. बाजार में भी अलग-अलग तरह की प्रतिमाएं सजने के बाद लोग परिवार के साथ इन्हें देखने पहुंच रहे हैं. बच्चे भी अलग-अलग रूपों वाली गणेश प्रतिमाओं को देखकर उत्साहित नजर आ रहे हैं.

नए डिजाइन के साथ पारंपरिक स्वरूप भी पसंद
भले ही इस बार नए डिजाइन और थीम वाली प्रतिमाओं का ट्रेंड देखने को मिल रहा है, लेकिन पारंपरिक गणपति प्रतिमाओं की मांग भी बनी हुई है. कई लोग साधारण और पारंपरिक स्वरूप वाली प्रतिमा को ही घर में स्थापित करना पसंद कर रहे हैं. यानी इस बार बाजार में परंपरा और नया ट्रेंड दोनों साथ-साथ देखने को मिल रहे हैं. गणपति बप्पा के अलग-अलग रूपों ने बाजार की रौनक बढ़ा दी है और गणेश उत्सव शुरू होने से पहले ही प्रतिमा बाजार में लोगों की आवाजाही बढ़ने लगी है.

मुंबई और अमरावती से आई खास प्रतिमाओं के साथ 111 अलग-अलग डिजाइन लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं. अब भक्त अपनी पसंद, बजट और घर की झांकी के हिसाब से गणपति बप्पा का स्वरूप चुन रहे हैं.