नई दिल्ली: 20 रुपये के वड़ा पाव के लिए लड़की ने खर्च किए 15000, फ्लाइट पकड़कर पहुंची मुंबई

New Delhi: Girl spends Rs 15,000 for a Rs 20 Vada Pav, catches flight to Mumbai

नई दिल्ली: 20 रुपये के वड़ा पाव के लिए लड़की ने खर्च किए 15000, फ्लाइट पकड़कर पहुंची मुंबई

किसी खाने की चीज के लिए आपकी दीवानगी कितनी ज्यादा हो सकती है. शायद कुछ किलोमीटर दूर तक जाना लेकिन दिल्ली की एक कंटेंट क्रिएटर ने तो इसके लिए पूरा शहर ही बदल लिया. उसे दिल्ली का वड़ा पाव पसंद नहीं आया तो उसने मुंबई जाने की फ्लाइट पकड़ ली. खास बात ये रही कि जिस वड़ा पाव के लिए उसने इतना लंबा सफर किया, उसकी कीमत सिर्फ 20 रुपये थी. पूरे सफर में करीब 15,000 खर्च करने के बाद उसका वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद लोगों के लिए चर्चा का विषय बन गया.

 

नई दिल्ली: किसी खाने की चीज के लिए आपकी दीवानगी कितनी ज्यादा हो सकती है. शायद कुछ किलोमीटर दूर तक जाना लेकिन दिल्ली की एक कंटेंट क्रिएटर ने तो इसके लिए पूरा शहर ही बदल लिया. उसे दिल्ली का वड़ा पाव पसंद नहीं आया तो उसने मुंबई जाने की फ्लाइट पकड़ ली. खास बात ये रही कि जिस वड़ा पाव के लिए उसने इतना लंबा सफर किया, उसकी कीमत सिर्फ 20 रुपये थी. पूरे सफर में करीब 15,000 खर्च करने के बाद उसका वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद लोगों के लिए चर्चा का विषय बन गया.

 

Read More मुंबई : बर्गर से निकला कांच का टुकड़ा, मुंबई में रेस्टोरेंट के खिलाफ शिकायत दर्ज 

महिला ने बताया कि दिल्ली में वड़ा पाव खाने के दौरान उसे स्वाद अच्छा नहीं लगा. उसे लगा कि मुंबई जाकर ही असली वड़ा पाव का मजा लिया जा सकता है. उसने बिना ज्यादा समय गंवाए मुंबई जाने का फैसला किया. वो कैब में थी और वहीं से एयरपोर्ट की ओर निकल गई. दिल्ली से मुंबई की फ्लाइट के लिए उसने करीब 5,000 रुपये दिए.

Read More मुंबई : चीनी के बढ़ते दाम पर महाराष्ट्र सरकार का कदम, केंद्र को लिखा पत्र

सफर शुरू होने से पहले एयरपोर्ट पर उसने 165 की चाय ली. शाम की फ्लाइट में भूख लगी तो 300 का कप नूडल्स भी खरीद लिया. शाम 7 बजे वो मुंबई पहुंच गई. लेकिन असली वड़ा पाव तक पहुंचने में उसे अभी और समय लगना था.

Read More दिल्ली-बिलासपुर फ्लाइट की लैंडिंग के दौरान टायर फटा, सभी 41 यात्री सुरक्षित

मुंबई में उसे करीब 11 किलोमीटर की दूरी तय करने में लगभग 70 मिनट लग गए.  इसके बाद उसने रात रुकने के लिए 4,000 रुपये का होटल बुक किया. अगले दिन वो किसी ऐप से वड़ा पाव मंगाने के बजाय सड़क किनारे किसी स्टॉल से इसे खाने निकली, क्योंकि वो मुंबई के स्ट्रीट फूड का असली अनुभव लेना चाहती थी.

Read More मुंबई : ड्यूश बैंक अधिकारी पर रेप मामले में मुंबई पुलिस को झटका... कोर्ट ने क्लोजर रिपोर्ट खारिज की, निष्पक्ष जांच के आदेश

काफी तलाश के बाद उसे एक स्टॉल पर वड़ा पाव मिला. इसकी कीमत सिर्फ 20 रुपये थी. पहला निवाला खाते ही महिला ने माना कि उसका मुंबई आने का फैसला सही था. उसने इसे अपनी जिंदगी का सबसे अच्छा वड़ा पाव बताया. उसके मुताबिक, फ्लाइट, होटल और बाकी खर्च मिलाकर पूरी यात्रा करीब 15,000 रुपये की पड़ी.

कमेंट्स में छिड़ी मजेदार बहस
वीडियो पर लोगों के कमेंट्स भी काफी दिलचस्प रहे. एक यूजर ने मजाक में कहा कि 15,000 रुपये खर्च करने के बाद वड़ा पाव की तारीफ करना तो बनता है. कुछ लोगों ने महिला के खाने के लिए प्यार को समझा, तो कुछ ने 20 रुपये के स्नैक के लिए 15,000 रुपये खर्च करने पर मजाक किया. एक यूजर ने इसे अमीरों का स्ट्रगल बताया.