नवी मुंबई की बहुमंजिला इमारत के मीटर रूम में आग लगी, कोई हताहत नहीं

A fire broke out in the meter room of a multi-storied building in Navi Mumbai, no one was injured

नवी मुंबई की बहुमंजिला इमारत के मीटर रूम में आग लगी, कोई हताहत नहीं

नवी मुंबई में शनिवार सुबह 23 मंजिला आवासीय इमारत के बिजली मीटर बॉक्स रूम में आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आग वाशी-बेलापुर पाम बीच रोड स्थित बेवर्ली पार्क सोसाइटी में लगी, जिसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।अधिकारियों ने कहा कि इमारत के ‘बी’ विंग क्षेत्र में भूतल पर स्थित मीटर बॉक्स रूम से निकला घना धुआं आठवीं मंजिल तक फैल गया। उन्होंने कहा कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी।

नवी मुंबई : नवी मुंबई में शनिवार सुबह 23 मंजिला आवासीय इमारत के बिजली मीटर बॉक्स रूम में आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आग वाशी-बेलापुर पाम बीच रोड स्थित बेवर्ली पार्क सोसाइटी में लगी, जिसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।अधिकारियों ने कहा कि इमारत के ‘बी’ विंग क्षेत्र में भूतल पर स्थित मीटर बॉक्स रूम से निकला घना धुआं आठवीं मंजिल तक फैल गया। उन्होंने कहा कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी।

 

Read More मुंबई: किरीट सोमैया का दावा, मृत वोटरों के नाम हटाने में विरोधाभास

आग पर काबू पाने के लिए सुरक्षाकर्मियों और नवी मुंबई महानगरपालिका (एनएमएमसी) के अग्निशमन विभाग ने त्वरित कार्रवाई की।मौके पर मौजूद सुरक्षा गार्डों ने शुरुआत में दो अग्निशामक यंत्रों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। इसके बाद पहुंचे दमकलकर्मियों ने दो और अग्निशामक यंत्रों तथा ‘होज रील’ की मदद से आग बुझाई।

Read More मुंबई:  एक्शन मोड में BMC कमिश्नर अश्विनी भिड़े, तीन घंटे चलीं पैदल, मुंबई में 320 KM फुटपाथ होगा साफ

अधिक धुआं भर जाने के कारण दमकलकर्मियों ने एहतियात के तौर पर इमारत की चौथी मंजिल तक के निवासियों को सुरक्षित बाहर निकाला। अधिकारियों ने बताया कि 18वीं मंजिल तक इमारत की गहन जांच की गई और सभी निवासी सुरक्षित पाए गए।

Read More मुंबई : भगवान गणेश की प्रतिमा ला रही भीड़ पर अंडे फेंकने का आरोप, बवाल मचा तो पहुंची पुलिस