मुंबई : लोकल ट्रेनों की फेरी 2030 तक 3500 होगी, रेलमंत्री ने दिखाई सावंतवाडी एक्सप्रेस को हरी झंडी

Mumbai: Local train frequency to reach 3,500 by 2030; Railway Minister flags off Sawantwadi Express

मुंबई : लोकल ट्रेनों की फेरी 2030 तक 3500 होगी, रेलमंत्री ने दिखाई सावंतवाडी एक्सप्रेस को हरी झंडी

प्रतिदिन लोकल ट्रेन से सफर कर काम पर आने-जाने वाले लाखों लोगों के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बड़ी राहत की घोषणा की है। रेल मंत्री ने कहा कि अभी मुंबई में प्रतिदिन 3200 फेरी लोकल ट्रेन चलती है वर्ष 2030 तक लोकल की फेरी को 3500 किया जाएगा। इससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से सावंतवाडी रोड के लिए एक्सप्रेस ट्रेन को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हरी झंडी दिखाने के बाद रेल मंत्री ने मुंबई में उपनगरीय ट्रेनों की क्षमता बढ़ाने को लेकर कई महत्वपूर्ण बातें कही।

मुंबई: प्रतिदिन लोकल ट्रेन से सफर कर काम पर आने-जाने वाले लाखों लोगों के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बड़ी राहत की घोषणा की है। रेल मंत्री ने कहा कि अभी मुंबई में प्रतिदिन 3200 फेरी लोकल ट्रेन चलती है वर्ष 2030 तक लोकल की फेरी को 3500 किया जाएगा। इससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से सावंतवाडी रोड के लिए एक्सप्रेस ट्रेन को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हरी झंडी दिखाने के बाद रेल मंत्री ने मुंबई में उपनगरीय ट्रेनों की क्षमता बढ़ाने को लेकर कई महत्वपूर्ण बातें कही।

 

Read More मुंबई पुलिस ने बाल तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ कर 18 महीने के बच्चे को बचाया

वैष्णव ने कहा कि मुंबई उपनगरीय रेलवे की क्षमता बढ़ाने के लिए करीब 18000 करोड़ रुपये के अलग-अलग काम चल रहे हैं। इसका मकसद मॉडर्न टेक्नोलॉजी और इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करके 2030 तक मौजूदा रोजाना चलने वाली लोकल ट्रेनों की संख्या को करीब 3200 से बढ़ाकर 3500 करना है। रेल मंत्री ने कहा कि यात्रियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए इस साल 350 स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। रेलवे एडमिनिस्ट्रेशन ने ज़रूरत पड़ने पर 20 और स्पेशल ट्रेन चलाने की तैयारी की है।

Read More मुंबई पुलिस की SUV में Instagram Reel बनाने का वीडियो वायरल, पुलिस वाहन तक पहुंच पर उठे सवाल

दादर में एक और प्लेटफॉर्म
उन्होंने कहा कि मुंबई में रेलवे नेटवर्क को बढ़ाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कई प्रोजेक्ट शुरू किए गए हैं। जोगेश्वरी में पांच नए प्लेटफॉर्म और दो पिट लाइन, दादर में एक और प्लेटफॉर्म बनाया जा रहा है, जबकि वसई रोड इलाके में छह प्लेटफॉर्म, तीन पिट लाइन और पांच स्टेबलिंग लाइन बनाई जा रही हैं। लोकमान्य तिलक टर्मिनस ( एलटीटी ) पर चार नए प्लेटफॉर्म और दो पिट लाइन बनाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि कई प्लेटफॉर्म को बड़ा करके 15 कोच वाली ट्रेन चलाने लायक बनाया जाएगा।

Read More मुंबई : तेज रफ्तार कार ने लड़के को कुचला, 9 साल के अंश की छाती से गुजरी गाड़ी, बांद्रा में दिल दहला देने वाली घटना

हर लोकल में ऑटोमेटिक दरवाजे
मुंबई में मौजूद रेलवे सिस्टम को और मजबूत बनाने के लिए इसे मॉडर्न टेक्नोलॉजी से अपग्रेड किया जाएगा। लोकल ट्रेन के सफर को सुरक्षित बनाने के लिए हर लोकल में ऑटोमेटिक दरवाजे होने चाहिए। रेलवे बोर्ड ने 238 एयर-कंडीशन्ड लोकल रैक बनाने का ऑर्डर दिया है। इसे बनाने के प्रोसेस में मॉडर्न कोच फैक्ट्री और रेल कोच फैक्ट्री के बीच तालमेल होगा। वैष्णव ने कहा कि नई एयर-कंडीशन्ड लोकल की पहली ट्रेन 2027 में मिलेगी, जबकि 2030 तक सभी 238 रेक बनाने और सप्लाई करने का प्लान है।

Read More मुंबई : SIR से नाम कटा तो वोटर लिस्ट में कैसे जुड़वाएं? चुनाव आयोग ने जारी किया पूरा प्रोसेस

समृद्धि महामार्ग के साथ एक रेलवे लाइन बनाने का प्रस्ताव
रेल मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने समृद्धि महामार्ग के साथ एक रेलवे लाइन बनाने का प्रस्ताव दिया था। इसके तहत समृद्धि महामार्ग के साथ पूरब और पश्चिम में डेडिकेटेड माल ढुलाई के रास्ते बनाए जाएंगे। इन नई रेलवे लाइनों से विदर्भ, मराठवाड़ा, पश्चिमी महाराष्ट्र और नासिक से कनेक्टिविटी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि माल ढुलाई और पैसेंजर सर्विस की बढ़ी हुई क्षमता से राज्य के औद्योगिक और आर्थिक विकास में तेजी आएगी।