डमाम से दिल्ली जा रही Air India Express फ्लाइट की अहमदाबाद में Emergency Landing, Lavatory में मिला ‘Bomb’ नोट

Air India Express flight from Dumka to Delhi makes emergency landing in Ahmedabad, 'Bomb' note found in lavatory

डमाम से दिल्ली जा रही Air India Express फ्लाइट की अहमदाबाद में Emergency Landing, Lavatory में मिला ‘Bomb’ नोट

डमाम से दिल्ली जा रही Air India Express की फ्लाइट में Lavatory से ‘Bomb’ लिखा हुआ टिश्यू पेपर मिलने के बाद अहमदाबाद में Emergency Landing कराई गई। विमान में सवार 32 यात्रियों को सुरक्षित उतारा गया। Security Sweep के दौरान विमान में कोई विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

सऊदी अरब के डमाम से दिल्ली जा रही Air India Express की फ्लाइट में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक Cabin Crew सदस्य को विमान के Lavatory में ‘Bomb’ शब्द लिखा हुआ टिश्यू पेपर मिला। सूचना मिलते ही Crew ने Pilot को जानकारी दी, जिसके बाद सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत विमान को अहमदाबाद की ओर divert किया गया।


विमान ने अहमदाबाद के Sardar Vallabhbhai Patel International Airport पर करीब 4:22 से 4:30 बजे के बीच सुरक्षित लैंडिंग की। विमान में 32 यात्री सवार थे। लैंडिंग के बाद विमान को मुख्य टर्मिनल से दूर एक Isolated Bay में ले जाया गया, जहां Security Agencies और Bomb Disposal Squad ने जांच शुरू की।

Read More एयर इंडिया की फ्लाइट में बड़ा तकनीकी संकट! 300 फीट नीचे गिरा विमान, तीनों हाइड्रोलिक सिस्टम फेल; ऑटोपायलट भी हुआ डिस्कनेक्ट


Security Sweep में नहीं मिला कोई Explosive
विमान की गहन तलाशी के दौरान Cabin, Seats और Cargo Hold सहित अलग-अलग हिस्सों की जांच की गई। अधिकारियों के अनुसार, तलाशी में कोई विस्फोटक पदार्थ या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। जांच पूरी होने के बाद विमान को Airport Authorities की ओर से Clear कर दिया गया।
सुरक्षा कारणों से सभी यात्रियों को विमान से सुरक्षित उतारकर Terminal 2 में सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। घटना में किसी यात्री या Crew Member के घायल होने की जानकारी नहीं है।

Read More भारत की पहली Vande Bharat Freight Train ने पकड़ी 145 kmph की रफ्तार, तेज माल ढुलाई की दिशा में बड़ा कदम


Bomb Note को लेकर जांच शुरू
सुरक्षा एजेंसियों ने अब यह पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है कि विमान के Lavatory में ‘Bomb’ लिखा हुआ नोट किसने रखा था और इसके पीछे क्या मकसद था। फिलहाल नोट में किए गए दावे की पुष्टि नहीं हुई है और जांच जारी है।

Read More  बेंगलुरु: बिल्डरों पर कसता शिकंजा, सीबीआई ने की बेंगलुरु, मुंबई और पुणे में 12 स्थानों पर छापेमारी


Air India Express ने भी बताया कि Dammam से Delhi जा रही फ्लाइट को एक specific bomb threat की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत Ahmedabad divert किया गया। विमान की सुरक्षित जांच के बाद आगे की प्रक्रिया तय की जाएगी।
घटना के बाद अहमदाबाद एयरपोर्ट पर सुरक्षा एजेंसियों ने निर्धारित सुरक्षा प्रक्रियाओं के तहत कार्रवाई की। फिलहाल विमान में किसी विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु के मिलने की पुष्टि नहीं हुई है और मामले की जांच जारी है।

Read More बेंगलुरु: शराब बिक्री रोकने के फैसले पर हाईकोर्ट ने जताई नाराजगी

Related Posts