मुंबई में पैगंबर मुहम्मद साहब की 1501वीं जयंती ईद-ए-मिलाद-उन-नबी पर का बड़ा जुलूस, पवन खेड़ा ने खींचा ध्यान

Pawan Khera draws attention to the massive procession in Mumbai on Eid-e-Milad-un-Nabi, the 1501st birth anniversary of Prophet Muhammad.

मुंबई में पैगंबर मुहम्मद साहब की 1501वीं जयंती ईद-ए-मिलाद-उन-नबी पर का बड़ा जुलूस, पवन खेड़ा ने खींचा ध्यान

कर्नाटक से राज्यसभा के सांसद और कांग्रेस मे फायरब्रांड नेता बनकर उभरे पवन खेड़ा बुधवार को मुंबई में अनूठे अंदाज में दिखे। मुंबई में हर साल की तरह इस साल भी पैगंबर मुहम्मद साहब की 1501वीं जयंती के मौके पर उपनगरों में एक मीटिंग हुई। इसके बाद एक बड़ा ईद-ए-मिलाद-उन-नबी जुलूस निकाला गया। इसमें पवन खेड़ा मौजूद रहे। पवन खेड़ा इन दिनों संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू और गृह मंत्री अमित शाह पर तीखे हमलों के लिए सुर्खियों में है। महाराष्ट्र के दौरे में ही पवन खेड़ा ने अमित शाह ने ऐसा कमेंट किया था कि इसके बाद बीजेपी ने उनकी भाषा पर सवाल उठाए थे।

मुंबई: कर्नाटक से राज्यसभा के सांसद और कांग्रेस मे फायरब्रांड नेता बनकर उभरे पवन खेड़ा बुधवार को मुंबई में अनूठे अंदाज में दिखे। मुंबई में हर साल की तरह इस साल भी पैगंबर मुहम्मद साहब की 1501वीं जयंती के मौके पर उपनगरों में एक मीटिंग हुई। इसके बाद एक बड़ा ईद-ए-मिलाद-उन-नबी जुलूस निकाला गया। इसमें पवन खेड़ा मौजूद रहे। पवन खेड़ा इन दिनों संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू और गृह मंत्री अमित शाह पर तीखे हमलों के लिए सुर्खियों में है। महाराष्ट्र के दौरे में ही पवन खेड़ा ने अमित शाह ने ऐसा कमेंट किया था कि इसके बाद बीजेपी ने उनकी भाषा पर सवाल उठाए थे।

 

Read More मुंबई: अन्ना हजारे अस्पताल में भर्ती वायरल इन्फेक्शन और डिहाइड्रेशन का चल रहा इलाज

पवन खेड़ा बने चीफ गेस्ट
मुंबई में यह जुलूस सेंट्रल ईद-ए-मिलाद-उन-नबी कमेटी के चेयरमैन और पूर्व मंत्री मोहम्मद आरिफ (नसीम) खान साहब की अध्यक्षता में जोश के साथ निकाला गया। जुलूस को मौलाना सैयद जियाउद्दीन नक्शबंदी साहब ने लीड किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पवन खेड़ा रहे। वह वर्तमान में कर्नाटक से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और AICC के मुख्य प्रवक्ता हैं। उनके साथ इस कार्यक्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी के साथ ही विभिन्न राजनीतिक, धार्मिक और सामाजिक क्षेत्रों के लोग मौजूद रहे। इस जुलूस के जरिए पैगंबर मुहम्मद साहब द्वारा दिए गए शांति, प्रेम, भाईचारे और मानवता का संदेश दिया गया।

Read More भिवंडी की युवा महिला नेतृत्व की सुप्रिया सुले ने की सराहना, ईशा खान की नेतृत्व क्षमता की तारीफ

खुली जीप फिल्मी स्टाइल में दिखे खेड़ा
मुंबई की सड़कों पर ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के जुलूस में पवन खेड़ा अलग अंदाज में दिखे। वह जुलूस में खुली जीप पर सवार होकर चले। एक जगह पर उनका केसरिया गमछों से स्वागत किया गया। भारी भीड़ के बीच पवन खेड़ा ने खुद अपने मोबाइल से भी वीडियो बनाए। खेड़ा हाल के सालों में कांग्रेस के सबसे मुखर प्रवक्ता बनकर उभरे हैं। असम चुनावों में उन्हें सीएम हिमंता बिस्वा सरमा और उनकी पत्नी रिंकी भुइयां सरमा पर आरोप लगाने के लिए पुलिस कार्रवाई का सामना करना पड़ा था। कांग्रेस ने इसके बाद उन्हें कर्नाटक से राज्यसभा भेजा था। पिछले काफी वक्त से खेड़ा अमित शाह पर खासे हमलावर हैं।

Read More जालना : अब पानी और इलाज लेने से भी इनकार, 12 को मुंबई कूच का ऐलान, जालना में मनोज जरांगे पाटील का आंदोलन और तेज हुआ