मुंबई-अहमदाबाद वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, यूपी की राज्यपाल सवार थीं; पत्थर मारने वाला युवक दबोचा
Stones pelted on Mumbai-Ahmedabad Vande Bharat Express, carrying Uttar Pradesh Governor; stone-throwing youth arrested
देश में ट्रेनों पर पथराव की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। अब मुंबई-अहमदाबाद वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 22961) पर उत्तान स्टेशन के पास पथराव किया गया है। इसी ट्रेन में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल अनंदिबेन पटेल सफर कर रही थीं, जो सुरक्षित रहीं, क्योंकि वह एग्जीक्यूटिव कोच में थीं। घटना शाम 6:30 बजे से 6:45 बजे के बीच उत्तान और कोसाड के बीच हुई। कोच सी-6 और सी-10 की कांच की खिड़कियां क्षतिग्रस्त हो गईं।
मुंबई : देश में ट्रेनों पर पथराव की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। अब मुंबई-अहमदाबाद वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 22961) पर उत्तान स्टेशन के पास पथराव किया गया है। इसी ट्रेन में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल अनंदिबेन पटेल सफर कर रही थीं, जो सुरक्षित रहीं, क्योंकि वह एग्जीक्यूटिव कोच में थीं। घटना शाम 6:30 बजे से 6:45 बजे के बीच उत्तान और कोसाड के बीच हुई। कोच सी-6 और सी-10 की कांच की खिड़कियां क्षतिग्रस्त हो गईं।
आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेलवे ट्रैक के पास करीब 30 वर्षीय एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। प्रारंभिक जांच में पता चला कि वह व्यक्ति काफी नशे में था। पुलिस और आरपीएफ उसकी पहचान स्थापित करने और घटना के पीछे का कारण जानने के लिए उससे पूछताछ कर रहे हैं।


