Pradesh
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर मध्य प्रदेश में फिर पत्थरबाजी, दो दिन में कई गाड़ियों को बनाया निशाना
Published On
By Online Desk
दिल्ली-मुंबई एटलेन एक्सप्रेस-वे पर पत्थरबाजी का खतरा फिर सिर उठाने लगा है। सोमवार रात झाबुआ से रतलाम लौट रहे रोटरी इंटरनेशनल मंडल डिस्ट्रिक्ट 3040 के गवर्नर संस्कार कोठारी की कार पर बदमाशों ने माही नदी की पुलिया के पास बड़ा पत्थर फेंका। पत्थर सामने के कांच पर ड्राइवर की दूसरी ओर लगा और कांच चकनाचूर होकर कोठारी के ऊपर तथा कार के भीतर बिखर गया। मुंबई-अहमदाबाद वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, यूपी की राज्यपाल सवार थीं; पत्थर मारने वाला युवक दबोचा
Published On
By Online Desk
देश में ट्रेनों पर पथराव की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। अब मुंबई-अहमदाबाद वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 22961) पर उत्तान स्टेशन के पास पथराव किया गया है। इसी ट्रेन में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल अनंदिबेन पटेल सफर कर रही थीं, जो सुरक्षित रहीं, क्योंकि वह एग्जीक्यूटिव कोच में थीं। घटना शाम 6:30 बजे से 6:45 बजे के बीच उत्तान और कोसाड के बीच हुई। कोच सी-6 और सी-10 की कांच की खिड़कियां क्षतिग्रस्त हो गईं। मुंबई : मध्य प्रदेश से महाराष्ट्र में ड्रग्स की तस्करी करने वाले व्यक्ति को पांच साल की कैद की सजा
Published On
By Online Desk
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के एक बयान के अनुसार, मध्य प्रदेश की एक विशेष एनडीपीएस अदालत ने गुरुवार को एक अंतरराज्यीय ड्रग तस्कर को पांच साल के कठोर कारावास और 50,000 रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई। बयान में कहा गया है कि देवास स्थित विशेष अदालत ने पुणे निवासी विवेक कुमार सिंह को एनडीपीएस अधिनियम, 1985 की धारा 8(सी) और 20 के तहत दोषी पाया और सजा सुनाई। एमपी, केरल, छत्तीसगढ़ और अंडमान में मसौदा सूची जारी; करीब 93 लाख मतदाताओं के नाम लिस्ट से हटे
Published On
By Online Desk
मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, केरल और अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में मंगलवार को ड्राफ्ट मतदाता सूची को प्रकाशित कर दिया गया। इन तीन राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में मसौदा सूची से करीब 95 लाख मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। केरल में 2.78 करोड़ से अधिक मतदाताओं में से 24.08 लाख नाम हटाए गए हैं। वहीं छत्तीसगढ़ में कुल 2.12 करोड़ मतदाताओं में से 27.34 लाख के नाम ड्राफ्ट सूची से बाहर कर दिए गए हैं, जबकि मध्य प्रदेश में 5.74 करोड़ मतदाताओं में से 42.74 लाख नाम ड्राफ्ट सूची से बाहर किए गए हैं। अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कुल 3.10 लाख मतदाताओं में से लगभग 64 हजार के नाम ड्राफ्ट सूची में नहीं हैं। 
