मुंबई : जज को गाड़ी घेरकर जान से मारने की धमकी, पत्नी के साथ गाली-गलौज भी की 

Mumbai: Judge's car surrounded, threatened with death, wife also abused

मुंबई : जज को गाड़ी घेरकर जान से मारने की धमकी, पत्नी के साथ गाली-गलौज भी की 

दादर इलाके में उपद्रवियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि उन्होंने बीच सड़क पर जज की गाड़ी को घेरकर उन्हें जान से मारने की धमकी दे दी है। जिस वक्त जज को ये धमकी दी गई उस वक्त कार में उनकी पत्नी और बेटी भी मौजूद थे। अज्ञात उपद्रवियों ने जज की पत्नी के साथ भी गाली-गलौज की है। इस घटना के सामने आने के बाद प्रशासन में भी हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

मुंबई : दादर इलाके में उपद्रवियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि उन्होंने बीच सड़क पर जज की गाड़ी को घेरकर उन्हें जान से मारने की धमकी दे दी है। जिस वक्त जज को ये धमकी दी गई उस वक्त कार में उनकी पत्नी और बेटी भी मौजूद थे। अज्ञात उपद्रवियों ने जज की पत्नी के साथ भी गाली-गलौज की है। इस घटना के सामने आने के बाद प्रशासन में भी हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

 

Read More मुंबई: एमएमआरडीए भर्ती प्रक्रिया पर लगी रोक, प्रोविजनल रिजल्ट शिकायतों की जांच शुरू

क्या है पूरा मामला?
इस हैरान कर देने वाली घटना को लेकर प्राथमिक रूप से मिली जानकारी के मुताबिक, मुंबई के दादर इलाके में मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल के जज शशिकांत बांगर को गाली देने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। ये पूरी घटना 13 जुलाई की रात करीब 10:15 बजे दादर टीटी इलाके में एक ईरानी रेस्टोरेंट के पास हुई। जज शशिकांत बांगर अपनी पत्नी विद्या और बेटी साक्षी के साथ धुले से मुंबई लौट रहे थे। इसी दौरान दो लोगों ने उनकी SUV को रोक लिया और कार की वीडियो रिकॉर्डिंग करने लगे।

Read More मुंबई: होटल राधा पर एफडीए की कार्रवाई, गंदगी मिलने पर फूड लाइसेंस निलंबित

जब जज ने दोनों लोगों से कार की रिकॉर्डिंग करने की वजह पूछी, तो उन्होंने गाड़ी के डैशबोर्ड पर लगी ‘जज’ लिखी प्लेट को लेकर सवाल किया। आरोपियों ने जज से पूछा कि यह प्लेट क्यों लगाई गई है और जज की पहचान को लेकर भी सवाल उठाए। पुलिस को मिली शिकायत के मुताबिक, विरोध करने पर दोनों आरोपियों ने जज और उनकी पत्नी के साथ गाली-गलौज की और उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी।

Read More मुंबई में एनआरआई के लॉकर से 82 लाख के सोने के गहने गायब, बैंक का डिप्टी मैनेजर गिरफ्तार

पुलिस ने मामले की जांच शुरू की
इस पूरी घटना के बाद जज ने पुलिस से इस बारे में शिकायत की है। शिकायत मिलने के बाद माटुंगा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले में आगे की जांच और कार्रवाई कर रही है और अज्ञात आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है। मुंबई के दादर इलाके में जज के साथ हुई इस घटना ने सभी को हैरान कर के रख दिया है।

Read More मुंबई: महाराष्ट्र एफडीए की बड़ी कार्रवाई, मुंबई के 7 फूड आउटलेट के लाइसेंस निलंबित