मुंबई : बंदरगाह पर क्रेन में लगी आग, दो घायल
Mumbai: Crane catches fire at port, two injured
By: Online Desk
On
बंदरगाह पर कार्गो उतारते समय एक क्रेन में आग लग गई। हादसे में क्रेन संचालक रंजीत सिंह और निशांत सिंह घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, करीब 7:30 बजे बारबाडोस ध्वज वाले जहाज ‘वियना’ से 140 टन का माल उतारा जा रहा था।
मुंबई : बंदरगाह पर कार्गो उतारते समय एक क्रेन में आग लग गई। हादसे में क्रेन संचालक रंजीत सिंह और निशांत सिंह घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, करीब 7:30 बजे बारबाडोस ध्वज वाले जहाज ‘वियना’ से 140 टन का माल उतारा जा रहा था।
निजी कंपनी बरकत की दो क्रेनों का इस्तेमाल किया जा रहा था। रविवार शाम इसी दौरान एक लिफ्टिंग स्ट्रैप असंतुलन के कारण खिसक गया और पूरा भार दूसरी क्रेन पर आ गया। इससे क्रेन जमीन से उठ गई और उसका टेलिस्कोपिक बूम जहाज से टकरा गया। टक्कर के बाद आग लगी, जिसे दमकलकर्मियों ने बुझाया। हादसे की जांच जारी है।


