पुणे : गणेश उत्सव के दौरान डीजे और म्यूजिक सिस्टम पर रोक लगाने की मांग
Pune: Demand to ban DJ and music systems during Ganesh festival
गणेश उत्सव के दौरान तेज आवाज में डीजे और म्यूजिक सिस्टम पर रोक लगाने की मांग को लेकर सैकड़ों लोगों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि तेज आवाज से स्वास्थ्य प्रभावित होता है और विसर्जन जुलूस के दौरान उन्हें दो-तीन दिन के लिए शहर से बाहर जाना पड़ता है।
पुणे : गणेश उत्सव के दौरान तेज आवाज में डीजे और म्यूजिक सिस्टम पर रोक लगाने की मांग को लेकर सैकड़ों लोगों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि तेज आवाज से स्वास्थ्य प्रभावित होता है और विसर्जन जुलूस के दौरान उन्हें दो-तीन दिन के लिए शहर से बाहर जाना पड़ता है।
गणेश उत्सव 14 सितंबर से शुरू होगा। वहीं, कुछ गणेश मंडलों के प्रतिनिधियों ने इसे चुनिंदा तरीके से निशाना बनाने का आरोप लगाया। मंडल सदस्यों ने प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने का भरोसा दिया।
उन्होंने बताया कि तेज आवाज कम करने के लिए कुछ उपकरणों के इस्तेमाल से बचने का फैसला लिया गया है।


