मुंबई: एफडीए का मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन परिसरों पर एक्शन, 5 आउटलेट्स के फूड लाइसेंस सस्पेंड
Mumbai: FDA takes action at Mumbai Cricket Association premises, suspends food licenses of 5 outlets
महाराष्ट्र के खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन परिसर में मौजूद 5 रेस्टोरेंट के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा के नियमों के कथित उल्लंघन और साफ-सफाई, रख-रखाव व रेफ्रिजरेशन में भारी कमियां पाए जाने के बाद की गई है। ब
मुंबई: महाराष्ट्र के खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन परिसर में मौजूद 5 रेस्टोरेंट के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा के नियमों के कथित उल्लंघन और साफ-सफाई, रख-रखाव व रेफ्रिजरेशन में भारी कमियां पाए जाने के बाद की गई है। बता दें कि एफडीए की तरफ से चलाए जा रहे एक राज्यव्यापी अभियान के तहत कुल 11 खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं, जिनमें अकेले 5 आउटलेट्स एमसीए परिसर के शामिल हैं।
राज्यभर में एफडीए की बड़ी कार्रवाई
गौर करने वाली बात यह है कि इस अभियान के दौरान एफडीए ने राज्य भर में 45 होटलों, रेस्तरां, भोजनालयों और ढाबों का निरीक्षण किया। इस दौरान 25 जगहों पर छापे मारे गए और 33 प्रतिष्ठानों को सुधार नोटिस जारी किए गए।
ध्यान रहे कि एफडीए अधिकारियों ने 20 अगस्त को एमसीए को परिसरों का निरीक्षण किया था, जिसके बाद आउटलेट्स पर कार्रवाई की गई। इसमें परमिट रूम, पवेलियन, मेडिटेरेनियन, ओरिएंटल स्विंग और क्बवे एंड पेस्ट्री काउंटर शामिल है।
स्वच्छता के मानकों में पाई गई कमियां
गौरतलब है कि इन सभी आउटलेट्स पर फूड हैंडलिंग (खाना संभालने के तरीके), स्टोरेज (भंडारण), रेफ्रिजरेशन और स्वच्छता के मानकों में गंभीर कमियां पाई गईं, जिसके चलते प्रशासन ने यह कड़ा कदम उठाया है।


