मुंबई की सड़कों पर आरटीओ का 'मराठी टेस्ट', 5211 ड्राइवरों की जांच, 777 को नोटिस

RTO conducts 'Marathi test' on Mumbai roads, checks 5,211 drivers, issues notices to 777

मुंबई की सड़कों पर आरटीओ का 'मराठी टेस्ट', 5211 ड्राइवरों की जांच, 777 को नोटिस

मुंबई की सड़कों पर इन दिनों सिर्फ ट्रैफिक नियमों की जांच नहीं हो रही है. ऑटो और टैक्सी ड्राइवरों के लिए मराठी की भी परीक्षा ली जा रही है. महाराष्ट्र परिवहन विभाग ने राज्यभर में शुरू किए गए निरीक्षण अभियान के तीसरे दिन तक 5,211 ड्राइवरों की जांच की.

मुंबई : मुंबई की सड़कों पर इन दिनों सिर्फ ट्रैफिक नियमों की जांच नहीं हो रही है. ऑटो और टैक्सी ड्राइवरों के लिए मराठी की भी परीक्षा ली जा रही है. महाराष्ट्र परिवहन विभाग ने राज्यभर में शुरू किए गए निरीक्षण अभियान के तीसरे दिन तक 5,211 ड्राइवरों की जांच की.

 

Read More मुंबई : बर्गर से निकला कांच का टुकड़ा, मुंबई में रेस्टोरेंट के खिलाफ शिकायत दर्ज 

Read More मुंबई : गांव में डायबिटीज का इलाज अब होगा आसान, जितेंद्र सिंह ने IIT मुंबई में बना डिजिटल पोर्टल किया लॉन्च

इनमें अकेले मुंबई के 3,942 ड्राइवर शामिल हैं. जांच के दौरान 777 ड्राइवर ऐसे मिले, जिन्हें रोजमर्रा की बातचीत वाली मराठी का पर्याप्त ज्ञान नहीं था. इन ड्राइवरों को नोटिस दिया गया है और मराठी सीखने के लिए एक महीने का समय दिया गया है. यानी फिलहाल मौका दिया गया है, लेकिन अगली जांच में नियम नहीं मानने पर कार्रवाई भी हो सकती है.

Read More मुंबई: किरीट सोमैया का दावा, मृत वोटरों के नाम हटाने में विरोधाभास

यह अभियान 20 अगस्त से शुरू हुआ है. इसकी पृष्ठभूमि में 15 अगस्त की वह समयसीमा है, जिसके बाद ऑटो-रिक्शा और टैक्सी ड्राइवरों के लिए कामचलाऊ मराठी का ज्ञान जरूरी किया गया है. परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने कहा है कि ड्राइवरों को मराठी सीखने के लिए पर्याप्त समय दिया जा रहा है. हालांकि, तय समय के बाद नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. राज्यभर में यह अभियान 30 सितंबर 2026 तक चलना है. ऐसे में आने वाले दिनों में और ड्राइवरों की जांच होने की संभावना है.

Read More मुंबई: बॉम्बे हाईकोर्ट टाइपिंग टेस्ट पर विवाद अभ्यर्थियों ने लगाया गड़बड़ी का आरोप