on
Mumbai 

मुंबई : गोराई में ‘भारत मंडपम’ की तर्ज पर बनेगा कन्वेंशन सेंटर, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश  

मुंबई : गोराई में ‘भारत मंडपम’ की तर्ज पर बनेगा कन्वेंशन सेंटर, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश   महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रशासन को निर्देश दिया कि मुंबई के गोराई, बोरीवली क्षेत्र में दिल्ली के ‘भारत मंडपम’ की तर्ज पर एक आधुनिक कन्वेंशन सेंटर विकसित करने के लिए विस्तृत योजना तैयार की जाए। यह प्रस्तावित केंद्र कमर्शियल उपयोग और बेहतर संचालन क्षमता को ध्यान में रखते हुए तैयार किया जाएगा।
Read More...
Mumbai 

मुंबई लोकल के यात्री ध्यान दें, इन रूटों पर रहेगा 10 घंटे का मेगा ब्लॉक, यात्रा करने से पहले रूट जरूर देख लें

मुंबई लोकल के यात्री ध्यान दें, इन रूटों पर रहेगा 10 घंटे का मेगा ब्लॉक, यात्रा करने से पहले रूट जरूर देख लें वेस्टर्न रेलवे ने मेट्रो लाइन‑6 के निर्माण से जुड़े कार्यों के चलते 2–3 मई की रात 10 घंटे का मेगा ब्लॉक घोषित किया है. यह ब्लॉक राम मंदिर स्टेशन और जोगेश्वरी स्टेशन के बीच स्टील गर्डर लॉन्चिंग के लिए लिया जाएगा. ब्लॉक अवधि के दौरान छठी लाइन पर चलने वाली सभी लोकल ट्रेनें बोरीवली से अंधेरी के बीच फास्ट लाइन पर डायवर्ट की जाएंगी. इस डायवर्जन का असर उपनगरीय लोकल ट्रेन सेवाओं के नियमित समय‑सारिणी पर पड़ेगा और कुछ अप तथा डाउन लोकल ट्रेनें रद्द भी की जा सकती हैं.
Read More...
Mumbai 

मुंबई: संजय गांधी नेशनल पार्क के पास की कीमतों में बढ़ोतरी पर लगी रोक, वापस लिया गया फैसला

मुंबई: संजय गांधी नेशनल पार्क के पास की कीमतों में बढ़ोतरी पर लगी रोक, वापस लिया गया फैसला बोरीवली स्थित संजय गांधी नेशनल पार्क  में टिकट की दरों में बढ़ोतरी के फैसले पर फिलहाल रोक लगा दी गई है. यह दरें 1 मई (शनिवार) से लागू होने वाली थीं, लेकिन नागरिकों के भारी विरोध के बाद इसपर रोक लगा दी गई है. इसको लेकर पार्क प्रबंधन ने एक ज्ञापन जारी किया है, जिसमें कहा है कि प्रशासनिक एवं तकनीकी कारणों से नई दरों पर रोक लगाई जा रही है. इसके  साथ ही, पर्यटक सेवाओं की संशोधित दरें जल्द ही निर्धारित करने की मांग की गई है. इसमें कहा गया है कि जब तक नई दरों तय नहीं होती तब तक पुरानी दरों के आधार पर ही  पर्यटक सेवाओं का शुल्क लिया जाएगा. 
Read More...
Mumbai 

मुंबई :  झूठे बयान के आरोप पर अलग सुनवाई का निर्देश

मुंबई :  झूठे बयान के आरोप पर अलग सुनवाई का निर्देश हाउसिंग सोसाइटी में कथित तौर पर बिना अनुमति बनाए गए गैराज को लेकर चल रहे विवाद में मुंबई सिटी सिविल कोर्ट ने महत्वपूर्ण निर्देश जारी किया है। कोर्ट ने कहा है कि प्रतिवादी पर झूठे बयान देने के आरोप से जुड़ी याचिका पर अलग से न्यायिक जांच के तौर पर सुनवाई की जाएगी। यह आदेश जज शिल्पा तोडकर ने 29 अप्रैल को दिया।
Read More...

Advertisement