मुंबई : जाकिर खान लीलावती अस्पताल में भर्ती, भाई अरबाज ने दिखाई झलक तो परेशान हुए फैंस 

Mumbai: Zakir Khan admitted to Lilavati Hospital, brother Arbaaz shows glimpse, fans worried

मुंबई : जाकिर खान लीलावती अस्पताल में भर्ती, भाई अरबाज ने दिखाई झलक तो परेशान हुए फैंस 

कॉमेडियन जाकिर खान ने बीते दिनों एक पोस्ट के जरिए स्टैंड-अप कॉमेडी से ब्रेक लेने का ऐलान किया था। उन्होंने कहा था कि जेनेटिक बीमारी के कारण उन्होंने ये कदम उठाया है। अब वह मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं, जहां से फोटो और वीडियो वायरल हो रहा है। उनके छोटे भाई अरबाद खान ने रमजान व्लॉग में कॉमेडियन की झलक दिखाई है, जिसके बाद से उनका चाहने वाला परेशान हो गया है।

मुंबई : कॉमेडियन जाकिर खान ने बीते दिनों एक पोस्ट के जरिए स्टैंड-अप कॉमेडी से ब्रेक लेने का ऐलान किया था। उन्होंने कहा था कि जेनेटिक बीमारी के कारण उन्होंने ये कदम उठाया है। अब वह मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं, जहां से फोटो और वीडियो वायरल हो रहा है। उनके छोटे भाई अरबाद खान ने रमजान व्लॉग में कॉमेडियन की झलक दिखाई है, जिसके बाद से उनका चाहने वाला परेशान हो गया है।

 

Read More मुंबई ;  किसी के उकसावे में न आएं। मैं सभी से शांति बनाए रखने और देश की प्रगति की दिशा में काम करने की अपील करता हूं - विधायक अबू आज़मी 

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में अरबाज अपनी पूरे दिन का हाल देने के बाद बताते हैं कि वह अस्पताल पहुंचे, जो किसी 5 स्टार होटल के रूम से कम नहीं। वहीं, थोड़ी देर बाद जाकिर खान नजर आते हैं, जिनसे वह हालचाल पूछते हैं। साथ ही वहां मौजूद सभी T20 वर्ल्डकप फाइनल भी देख रहे होते हैं। जिस पर कॉमेडियन कहते हैं, 'मैच अभी फंसा हुआ है।' यहां पर अंत में IPS अधिकारी मनोज कुमार शर्मा और उनकी पत्नी श्रद्धा भी दिखाई देते हैं, जिनके साथ जाकिर हंसी-ठहाके करते दिखते हैं।

Read More गोवंडी : शिवाजी नगर पुलिस को तन्ना की गिरफ्तारी में तेज कार्रवाई के लिए सलाम!

जाकिर खान का लोगों ने पूछा हालचाल
इस क्लिप पर जाकिर खान ने तीन रेड हार्ट इमोजी कमेंट सेक्शन में पोस्ट किए हैं। वहीं, एक यूजर ने पूछा, 'जाकिर खान आप ठीक हो? ईद के पहले ठीक हो जाओ। आपको मैं हेल्दी वाइब्स भेज रहा हूं।' एक ने लिखा, 'अरबाज हक कोई जाकिर भाई के बारे में पूछ रहा है। प्लीज बताओ कि वो कैसे हैं और उनको क्या हुआ है।' एक ने लिखा, 'जल्द ठीक हो जाइए जाकिर भाई।' एक ने पूछा, 'जाकिर भाई अस्पताल में क्यों हैं?'

Read More पत्नी की गला घोंटकर हत्या, कथित हत्या के बाद फरार है पति