मुंबई : करण औजला ने फैंस के लिए फ्री किया मुंबई 2.0 का कॉन्सर्ट, पहले हुई थी आलोचना

Mumbai: Karan Aujla made the Mumbai 2.0 concert free for fans, after facing criticism earlier

मुंबई : करण औजला ने फैंस के लिए फ्री किया मुंबई 2.0 का कॉन्सर्ट, पहले हुई थी आलोचना

सिंगर करण औजला इन दिनों अपने म्यूजिक टूर को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दिल्ली में शानदार परफॉर्मेंस दिया था। जबकि मुंबई में जो कॉन्सर्ट हुआ था उसमें उनकी खूब आलोचना हुई थी। उनके फैंस ने सोशल मीडिया पर करण औजला और इवेंट के आयोजकों पर जमकर सवाल उठाए थे।

मुंबई : सिंगर करण औजला इन दिनों अपने म्यूजिक टूर को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दिल्ली में शानदार परफॉर्मेंस दिया था। जबकि मुंबई में जो कॉन्सर्ट हुआ था उसमें उनकी खूब आलोचना हुई थी। उनके फैंस ने सोशल मीडिया पर करण औजला और इवेंट के आयोजकों पर जमकर सवाल उठाए थे। करण औजला को इस वजह से खूब ट्रोल किया गया था। इसके बाद करण ने मुंबई में एक और शो करने का वादा किया था। अब सिंगर ने मुंबई में कॉन्सर्ट की डेट की अनाउंसमेंट की है। साथ ही फैंस को एक सरप्राइज भी दिया है।

 

Read More मुंबई : लोकल ट्रेन के यात्रियों पर पानी से भरे गुब्बारे और प्लास्टिक की थैलियां फेंकने वाले पर रेलवे की कड़ी चेतावनी

फ्री में फैंस देख सकेंगे मुंबई 2.0 कॉन्सर्ट
करण औजला ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने बताया कि मुंबई 2.0 कॉन्सर्ट 12 अप्रैल को होगा। इसी के साथ सिंगर ने बताया कि उन लोगों के लिए कॉन्सर्ट फ्री होगा जिन्होंने 3 मार्च को टिकट खरीदी दी थी। उन्होंने साथ ही कहा, 'अगर कोई मुंबई 2.0 के कॉन्सर्ट में आना चाहता है तो टिकट खरीदें क्योंकि यह इवेंट बहुत भी खास होने वाला है।' 

Read More मुंबई : सेट्रल लाइन की लोकल 15 से 20 मिनट की देरी; यात्री परेशान

मुंबई में हुई थी आलोचना
करण ने 3 मार्च को मुंबई में परफॉर्म किया था। हालांकि इस कॉन्सर्ट के बाद उनकी जमकर आलोचना हुई थी। फैंस का कहना था कि इवेंट को बिल्कुल भी मैनेज नहीं किया गया था। गर्मी की वजह से लोग बेहोश हो रहे थे। इवेंट पर पानी की बोतल तक नहीं थी। यहां तक की वाईआपी टिकट लेने के बाद भी लोग करण औजला को देख नहीं पाए। सिंगर ने अपनी फैंस की बातों को सुना। उन्होंने पुणे में कॉन्सर्ट के बाद कहा कि मुंबई में एक और रखेंगे। 

Read More मुंबई : हाउसिंग सोसाइटियों में शराब की दुकानें चलाने के लिए एनओसी अनिवार्य: अजित पवार

कब शुरू हुआ P-Pop टूर?
करण औजला का P-Pop टूर 28 फरवरी को दिल्ली में शुरू हुआ था। इस इवेंट में 75000 लोग शामिल हुई थे। इवेंट में करण  ने बॉयफ्रेंड, तौबा-तौबा समेत कई गाने गाए थे। सिंगर ने दिल्ली के मुंबई और पुणे में परफॉर्म किया। अब 14 मार्च को चंडीगढ़ में परफॉर्म करेंगे। इसके अलावा इंदौर, बेंगलुरु, अहमदाबाद, कोलकाता, जयपुर,  लखनऊ में भी परफॉर्म करेंगे।

Read More मुंबई: राज्य के 18 जिलों के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का सौर ऊर्जा से विद्युतीकरण