मुंबई : होली के बाद घर वापसी बनी 'अग्नि परीक्षा': दिल्ली-मुंबई रूट की ट्रेनों में लंबी वेटिंग, कई में 'Regret' की स्थिति 

Mumbai: Returning home after Holi becomes a 'trial by fire': Long waiting times for trains on the Delhi-Mumbai route, many in a state of 'regret'

मुंबई : होली के बाद घर वापसी बनी 'अग्नि परीक्षा': दिल्ली-मुंबई रूट की ट्रेनों में लंबी वेटिंग, कई में 'Regret' की स्थिति 

होली का उल्लास बीतने के बाद अब काम पर लौटने वालों की भारी भीड़ उमड़ने लगी है। शुक्रवार से रविवार तक का तीन दिवसीय समय रेलवे और यात्रियों, दोनों के लिए 'अग्नि परीक्षा' साबित होने वाला है। दिल्ली, मुंबई और पुणे जैसे महानगरों की ओर जाने वाली किसी भी ट्रेन में कन्फर्म आरक्षित सीटें उपलब्ध नहीं हैं। दो दर्जन प्रमुख ट्रेनों में 'रिग्रेट' की स्थिति आ गई है, यानी अब उनमें वेटिंग टिकट भी नहीं मिल रहे हैं। प्रयागराज से दिल्ली जाने वाली तेजस राजधानी में 10 मार्च तक थर्ड एसी में रिग्रेट है, जबकि फर्स्ट एसी में नौ मार्च तक टिकट मिलना बंद हो चुका है।

मुंबई : होली का उल्लास बीतने के बाद अब काम पर लौटने वालों की भारी भीड़ उमड़ने लगी है। शुक्रवार से रविवार तक का तीन दिवसीय समय रेलवे और यात्रियों, दोनों के लिए 'अग्नि परीक्षा' साबित होने वाला है। दिल्ली, मुंबई और पुणे जैसे महानगरों की ओर जाने वाली किसी भी ट्रेन में कन्फर्म आरक्षित सीटें उपलब्ध नहीं हैं। दो दर्जन प्रमुख ट्रेनों में 'रिग्रेट' की स्थिति आ गई है, यानी अब उनमें वेटिंग टिकट भी नहीं मिल रहे हैं। प्रयागराज से दिल्ली जाने वाली तेजस राजधानी में 10 मार्च तक थर्ड एसी में रिग्रेट है, जबकि फर्स्ट एसी में नौ मार्च तक टिकट मिलना बंद हो चुका है। यही हाल शिवगंगा एक्सप्रेस और आनंद विहार गरीब रथ का भी है। नई शुरू हुई अमृत भारत एक्सप्रेस में भी 15 मार्च तक कोई सीट उपलब्ध नहीं है।प्रयागराज की लाइफलाइन मानी जाने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस के स्लीपर में 157 वेटिंग है, जबकि फर्स्ट और थर्ड एसी में रिग्रेट की स्थिति है। बनारस-नई दिल्ली सुपरफास्ट और मगध एक्सप्रेस में स्लीपर की वेटिंग 150 के पार जा चुकी है। 

 

Read More बोरिवली स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा कर्मियों ने एक महिला यात्री को बचाया

शाम को चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में रविवार तक वेटिंग लिस्ट 300 के करीब पहुंचने का अनुमान है। वहीं, सूबेदारगंज से चलने वाली जम्मू मेल और नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस के सभी कोचों में आठ मार्च तक रिग्रेट लग चुका है। आठ मार्च तक उमड़ने वाली इस संभावित भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने सभी बड़े स्टेशनों को हाई अलर्ट पर रखा है। यात्रियों की सुरक्षा और सुगम आवाजाही के लिए अतिरिक्त निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए लगातार विशेष ट्रेनों की समय सारिणी जारी की जा रही है। 

Read More मुंबई : आम जनता के लिए सिरदर्द बनते जा रहे हैं लावारिस पड़े वाहन 

इन ट्रेनों में भी मारामारी 
डिब्रूगढ़ राजधानी: 12 मार्च तक थर्ड और सेकंड एसी फुल।
पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति: स्लीपर में इस पूरे महीने सीट नहीं।
ब्रह्मपुत्र मेल व पुरुषोत्तम एक्सप्रेस: सभी श्रेणियों में टिकट मिलना बंद।
महाबोधि व पूर्वा एक्सप्रेस: रिग्रेट की स्थिति के कारण वेटिंग टिकट भी नहीं। 

Read More मुंबई: बीएमसी ने दो डेवलपर्स के स्वामित्व वाली भूमि पर जब्ती और नीलामी की कार्यवाही शुरू की

मुंबई रूट की स्थिति 
मुंबई रूट पर जय नगर एलटीटी में 12 मार्च तक स्लीपर, थर्ड एसी और सेकेंड एसी में नो रूम है। राजगीर-एलटीटी एक्सप्रेस, गोरखपुर एलटीटी, पाटिलीपुत्र-एलटीटी एक्सप्रेस, छिवकी के रास्ते चलने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस, पटना-एलटीटी एक्सप्रेस में रिग्रेट की स्थिति है।स्लीपर श्रेणी में महानगरी एक्सप्रेस में रिग्रेट है, हालांकि अन्य श्रेणी में वेटिंग में टिकट मिल रहा है।
 

Read More नवी मुंबई : ‘माझी वसुंधरा’ अभियान में  प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए एनएमएमसी का प्रयास तेज