मुंबई :  अनिल अंबानी की मुश्किलें बढ़ीं! ED ने मुंबई में 10-12 ठिकानों पर छापेमारी, RCOM से जुड़े लोगों से पूछताछ

Mumbai: Anil Ambani's troubles mount! ED raids 10-12 locations in Mumbai, questions individuals associated with RCOM

मुंबई :  अनिल अंबानी की मुश्किलें बढ़ीं! ED ने मुंबई में 10-12 ठिकानों पर छापेमारी, RCOM से जुड़े लोगों से पूछताछ

प्रवर्तन निदेशालय ने आज सुबह अनिल अंबानी की रिलायंस कम्युनिकेशंस लिमिटेड और उससे जुड़ी कंपनियों के ठिकानों पर बड़े पैमाने पर छापेमारी शुरू की है. सूत्रों के मुताबिक, मुंबई में 10 से 12 जगहों पर ED की 15 टीमों ने एक साथ रेड डाली है. यह कार्रवाई बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े पुराने मामलों की जांच को आगे बढ़ाने के लिए की गई है. 

मुंबई :  प्रवर्तन निदेशालय ने आज सुबह अनिल अंबानी की रिलायंस कम्युनिकेशंस लिमिटेड और उससे जुड़ी कंपनियों के ठिकानों पर बड़े पैमाने पर छापेमारी शुरू की है. सूत्रों के मुताबिक, मुंबई में 10 से 12 जगहों पर ED की 15 टीमों ने एक साथ रेड डाली है. यह कार्रवाई बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े पुराने मामलों की जांच को आगे बढ़ाने के लिए की गई है. 

 

Read More NRI ने मैनेजर , इम्तियाज इस्माइल पाटनी और मोहम्मद हनीफ नखांडे पर परिवार द्वारा संचालित चैरिटी ट्रस्ट पर नियंत्रण पाने के लिए जालसाजी करने का आरोप में FIR दर्ज कि

RCOM से जुड़े अधिकारियों के घरों-दफ्तरों पर रेड 
ED ने RCOM के पूर्व डायरेक्टर्स, सहयोगियों और संबंधित लोगों के घरों-दफ्तरों पर फोकस किया है. यह छापा RCOM से जुड़े 40,000 करोड़ रुपये से ज्यादा के कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग केस का हिस्सा है. हाल के महीनों में ED ने अनिल अंबानी को कई बार पूछताछ के लिए बुलाया था, जिसमें फरवरी 2026 में 9 घंटे से ज्यादा की पूछताछ हुई थी. 

Read More मुंबई: आवारा कुत्तों को खाना खिलाने को लेकर हुए झगड़े के बाद पड़ोसियों की हत्या करने की कोशिश करने का मामला दर्ज

सूत्रों के मुताबिक, आज की कार्रवाई में दस्तावेज, डिजिटल डिवाइस और अन्य सबूत जब्त किए जा रहे हैं. ED पहले ही अनिल अंबानी के मुंबई स्थित लग्जरी घर 'अबोड' को 3,716 करोड़ रुपये में अटैच कर चुकी है. साथ ही कुल 15,000 करोड़ रुपए से ज्यादा की प्रॉपर्टी अटैचमेंट हो चुकी हैं. ये कार्रवाई यस बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा और अन्य बैंकों से लिए गए लोन के दुरुपयोग और फंड डायवर्शन के आरोपों पर आधारित है. 

Read More मुंबई : हत्या के मामले के मुख्य आरोपित बेल्जियम के अधिकारियों की हिरासत में; भारत में प्रत्यर्पण की अनुमति देने से इनकार

2019 से कई कानूनी मामलों में फंसी हुई RCOM 
RCOM पहले से ही दिवालिया प्रक्रिया में है और कंपनी 2019 से कई कानूनी मामलों में फंसी हुई है. अनिल अंबानी ग्रुप की कंपनियां जैसे रिलायंस होम फाइनेंस और रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस भी जांच के दायरे में हैं. ED ने पहले 40 से ज्यादा प्रॉपर्टी अटैच की थीं, जिनकी वैल्यू 3,000 करोड़ रुपए से ज्यादा थी. फिलहाल छापेमारी जारी है और कोई आधिकारिक बयान ED की तरफ से नहीं आया है. लेकिन सूत्रों का कहना है कि यह जांच तेज हो गई है और आगे और कार्रवाई हो सकती है. 

Read More हर कोई अपनी जाति और समुदाय के प्रति संवेदनशील है, लेकिन दूसरों के प्रति पारस्परिक सम्मान दिखाने में विफल रहता है - बॉम्बे हाई कोर्ट 

अनिल अंबानी की कंपनियां इन आरोपों से इनकार करती रही हैं और कहती हैं कि वे जांच में पूरा सहयोग कर रही हैं. यह घटना अनिल अंबानी ग्रुप पर चल रही कई एजेंसियों की जांच का हिस्सा है, जहां कुल फ्रॉड अमाउंट 40,000 करोड़ रुपए से ज्यादा बताया जा रहा है.

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

महिम जामा मस्जिद में मुफ्त मेडिकल ओपीडी और डिस्पेंसरी शुरू, जरूरतमंदों को मिलेगा मुफ्त इलाज महिम जामा मस्जिद में मुफ्त मेडिकल ओपीडी और डिस्पेंसरी शुरू, जरूरतमंदों को मिलेगा मुफ्त इलाज
नई दिल्ली : यूपीएससी के 10 चमकते चेहरे, किसी ने MBBS की तो कोई है आईआईटीयन; पढ़ें टॉप-10 अभ्यर्थियों की कहानी
मुंबई : समृद्धि हाईवे को अगले महीने एडवांस्ड आयईटीएस मिलेगा ताकि एक्सीडेंट कम हों और सेफ्टी बढ़े
मुंबई : बीएमसी  'ई' विभाग के कामों के लिए लागू की गई टेंडर प्रक्रिया में हुई अनियमितता की जांच शुरू
मुंबई : धारावी में 436 झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वालों को फडणवीस सरकार का बड़ा तोहफा, देवनार में जमीन देने का फैसला
मुंबई: एक्स NIA चीफ सदानंद दाते के हस्ताक्षर वाला नोटिस दिखाकर सवा 2 करोड़ की ठगी, पुलिस ने एक को दबोचा