मुंबई से यूपी-बिहार जाने वाली ट्रेनों का बुरा हाल
Bad condition of trains going from Mumbai to UP-Bihar
मुंबई से उत्तर भारत जाने वाले यात्रियों के लिए इस बार गर्मी की छुट्टियों में गांव जाना आसान नहीं दिख रहा है। अप्रैल माह की टिकट बुकिंग शुरू होते ही एक मिनट के भीतर सभी सीटें फुल हो जा रहीं हैं और दूसरे मिनट तक वेटिंग सूची 400 से 500 तक पहुंच जा रही है। हद तो तब हो रही है, जब तीसरे मिनट तक रिग्रेट आ जा रहा है। इन सब के बीच अब यात्रियों की उम्मीद स्पेशल ट्रेनों से है। मिली जानकारी के अनुसार, गर्मी की छुट्टी के लिए मुंबई से उत्तर भारत समेत देश के विभिन्न हिस्से के लिए कुछ ट्रेनों का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।
मुंबई: मुंबई से उत्तर भारत जाने वाले यात्रियों के लिए इस बार गर्मी की छुट्टियों में गांव जाना आसान नहीं दिख रहा है। अप्रैल माह की टिकट बुकिंग शुरू होते ही एक मिनट के भीतर सभी सीटें फुल हो जा रहीं हैं और दूसरे मिनट तक वेटिंग सूची 400 से 500 तक पहुंच जा रही है। हद तो तब हो रही है, जब तीसरे मिनट तक रिग्रेट आ जा रहा है। इन सब के बीच अब यात्रियों की उम्मीद स्पेशल ट्रेनों से है। मिली जानकारी के अनुसार, गर्मी की छुट्टी के लिए मुंबई से उत्तर भारत समेत देश के विभिन्न हिस्से के लिए कुछ ट्रेनों का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।
ऑनलाइन टिकट निकालना तो न के बराबर
दरसल मुंबई से बिहार, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल की ओर जाने वाली ट्रेनों में सबसे अधिक दबाव देखा जा रहा है। मजदूरी, नौकरी और छोटे व्यवसाय से जुड़े हजारों लोग हर साल गर्मी की छुट्टियों में अपने गांव लौटते हैं। लेकिन इस बार टिकट की मारामारी ने यात्रियों की चिंता और बढ़ा दी है। क्योंकि इस बार लगन भी ज्यादा है।
यात्रियों का कहना है कि ऑनलाइन टिकट निकालना तो न के बराबर है। बुकिंग खुलते ही वेबसाइट धीमी हो जाती है और जब तक भुगतान प्रक्रिया पूरी होती है, तब तक टिकट वेटिंग में चली जाती है। तत्काल और सामान्य दोनों श्रेणियों में सीटों की भारी मांग है।
रात से ही लगाई जा रही कतार
मुंबई स्थित रेलवे के विभिन्न टिकट काउंटरों के बाहर भी लंबी कतारें लग रही हैं। कई यात्री रात से ही लाइन में बैठ जाते हैं, ताकि सुबह काउंटर खुलते ही उन्हें कन्फर्म टिकट मिल सके। मुंबई के प्रमुख स्टेशनों पर यह नजारा आम हो गया है। यात्री सिर्फ इस उम्मीद में घंटों इंतजार कर रहे हैं कि किसी तरह सीट सुनिश्चित हो जाए।
रेलवे सूत्रों के अनुसार, गर्मी के मौसम में हर साल यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है, लेकिन इस बार मांग और अधिक है। यदि जल्द ही अतिरिक्त गाड़ियों की व्यवस्था नहीं की गई तो वेटिंग सूची और लंबी हो सकती है। बता दें कि हर ट्रेन में मौजूदा सीट का 25 % ही वेटिंग टिकट जारी की जाती है , उसके बाद रिग्रेट आता है।
अब तक 972 ट्रेनों का ऐलान
जानकारी के मुताबिक, इंडियन रेलवे की ओर से 17 फरवरी से 14 जुलाई 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को मुंबई और प्रयागराज के बीच साप्ताहिक विशेष ट्रेन सेवा शुरू हुई है। इसके तहत सेंट्रल रेलवे और पश्चिम रेलवे अब तक 972 ट्रेनों का ऐलान कर चुकी है।


