मुंबई : लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर मुंबई के ज्वेलर से फिरौती की मांग, चार गिरफ्तार
Mumbai: Ransom demand made from Mumbai jeweller in the name of Lawrence Bishnoi, four arrested
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर एक ज्वेलर से ₹20 लाख की फिरौती मांगने के आरोप में विले पार्ले पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए आरोपियों में माजिद साजिद खान, दीपक डंगोल, फैजान खान और साहिल शेख शामिल हैं. इन सभी के तार पुणे से जुड़े होने की आशंका है.
मुंबई : गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर एक ज्वेलर से ₹20 लाख की फिरौती मांगने के आरोप में विले पार्ले पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए आरोपियों में माजिद साजिद खान, दीपक डंगोल, फैजान खान और साहिल शेख शामिल हैं. इन सभी के तार पुणे से जुड़े होने की आशंका है.
पुलिस ने अब तक ₹5 लाख की रकम भी जब्त की है. ज्वेलर अजीत जैन को लंदन/विदेश के नंबर से व्हाट्सएप पर धमकी भरे संदेश मिले, जिसमें पैसे न देने पर गोली मारने की बात कही गई थी. इन धमकियों की तुलना बाबा सिद्दीकी, सलमान खान और रोहित शेट्टी से जुड़े पिछले मामलों से की गई है.
बिश्नोई गैंग कनाडा."
20 लाख से 5 लाख पर तय हुआ सौदा
लगातार आ रही धमकियों के बाद 14 फरवरी को जब आरोपी ने व्हाट्सऐप कॉल किया, तो पीड़ित ज्वेलर ने इतनी बड़ी रकम देने में असमर्थता जताई. काफी सौदेबाजी के बाद फिरौती की रकम 5 लाख रुपये तय की गई. इसके बाद 15 और 16 फरवरी को लगातार चैट और कॉल के जरिए डिलीवरी की जगह और समय तय किया गया. आरोपियों ने पैसे कुर्ला स्थित लोकमान्य तिलक टर्मिनस की पार्किंग में मंगाए.
'लालपरी' कोडवर्ड और पुलिस का जाल
शिकायतकर्ता ने तुरंत विले पार्ले पुलिस से संपर्क किया. पुलिस निरीक्षक श्रीनिवास चेवले के नेतृत्व में सादे कपड़ों में एक टीम गठित की गई. योजना के मुताबिक, 16 फरवरी की शाम 4:17 बजे ज्वेलर के दो कर्मचारी (मनीष परिहार और अशोक त्रिवेदी) 5 लाख रुपये से भरा बैग लेकर सुजुकी एक्सेस स्कूटर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस पार्किंग में हल्दीराम रेस्टोरेंट के पास पहुंचे.
आरोपियों ने फोन पर बताया कि उनका आदमी 'लालपरी' कोडवर्ड बोलेगा, तभी पैसे देने हैं. कुछ देर बाद चार संदिग्ध वहां पहुंचे. उनमें से दो ने आकर कहा- 'लालपरी'. कर्मचारियों ने बैग उन्हें सौंप दिया.
200 मीटर पीछा कर ऑटो से दबोचा
जैसे ही चारों आरोपी पैसे लेकर एक ऑटो रिक्शा में बैठकर भागने लगे, पहले से घात लगाए बैठी पुलिस टीम ने एक्शन शुरू कर दिया. पुलिस ने करीब 200 मीटर तक पीछा कर चारों आरोपियों को 5 लाख रुपये के बैग समेत दबोच लिया.
गिरफ्तार आरोपियों की प्रोफाइल
पकड़े गए आरोपी पेशेवर गैंगस्टर नहीं, बल्कि छोटे-मोटे काम करने वाले युवक निकले, जो खौफ का फायदा उठाना चाहते थे:
दीपक नरेंद्र डंगोल (19): रसोइया (पुणे)
माजिद साजिद खान (21): बैग विक्रेता (गोवंडी, मुंबई)
फैजान फिरोज खान (27): एसी मैकेनिक (पुणे)
साहिल इलियास शेख (20): कपड़ा दुकान का कर्मचारी (चिता कैंप, मुंबई)
मुख्य आरोपी दीपक डंगोल के पास से घटना में इस्तेमाल मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया गया है. पुलिस अब यह जांच कर रही है कि क्या इनका सच में बिश्नोई गैंग से कोई सीधा संपर्क है या वे सिर्फ नाम का इस्तेमाल कर खौफ पैदा कर रहे थे.
घटना का टाइमलाइन (चैट और कॉल डिटेल):
12 फरवरी: रात 8:36 बजे पहला धमकी भरा मैसेज आया. रात 11:50 बजे खून निकालने की धमकी मिली.
13 फरवरी: विले पार्ले थाने में शिकायत दर्ज कराई गई.
14 फरवरी: दोपहर 2:15 बजे व्हाट्सऐप कॉल पर 5 लाख रुपये में सौदा तय हुआ.
15 फरवरी: दिनभर पैसों के इंतजाम को लेकर चैट हुई. ज्वेलर ने 3 लाख होने की बात कही, लेकिन आरोपी 5 लाख पर अड़ा रहा.
16 फरवरी: दोपहर 12:46 बजे कुर्ला टर्मिनस पर बुलाया गया. शाम 4:31 बजे 'लालपरी' कोडवर्ड बताया गया. कुछ ही देर में पुलिस ने रंगे हाथ धर दबोचा.


