पालघर और धुले में दो सड़क हादसे, चार की मौत 

Four people died in two road accidents in Palghar and Dhule.

पालघर और धुले में दो सड़क हादसे, चार की मौत 

महाराष्ट्र के पालघर और धुले जिले में शुक्रवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। पालघर में हुए सडक़ हादसे के आरोपित ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि धुले सड़क हादसे का आरोपित ड्राइवर फरार है।

 

पालघर : महाराष्ट्र के पालघर और धुले जिले में शुक्रवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। पालघर में हुए सडक़ हादसे के आरोपित ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि धुले सड़क हादसे का आरोपित ड्राइवर फरार है।

 

Read More पालघर :  ओलियम गैस लीक पर कहा—किसी की जान को खतरा नहीं - सुपरिटेंडेंट ऑफ़ पुलिस

इन दोनों मामलों की छानबीन जारी है। पालघर पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि पालघर की दो महिलाएं लता नीलेश तारे (45) और बेबी चंद्रकांत जाधव (65) आज साप्ताहिक बाजार में खरीदारी कर पालघर-नांदोर रोड से पैदल घर जा रही थीं। इसी दौरान इन दोनों को एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने दोनों को कुचल दिया। इस हादसे में दोनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद स्थानीय नागरिकों ने पिकअप वाहन चालक को पकडक़र पुलिस को सौंप दिया। पालघर पुलिस स्टेशन की टीम इस मामले की जांच कर रही है। 

Read More मुंबई : समृद्धि हाईवे को अगले महीने एडवांस्ड आयईटीएस मिलेगा ताकि एक्सीडेंट कम हों और सेफ्टी बढ़े

इसी तरह धुले जिले में मुंबई-आगरा हाईवे पर अवधन गांव के पास शुक्रवार को धुले से मालेगांव जाने वाली रोड पर होटल मानस के सामने एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक टू-व्हीलर को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में टू-व्हीलर सवार लक्ष्मण निम्बा गुंजाल (35) और उनके तीन साल के बेटे आदित्य लक्ष्मण गुंजाल की मौके पर ही मौत हो गई। लक्ष्मण गुंजाल अपने बेटे के साथ टू-व्हीलर पर गणेगांव की ओर जा रहे थे। इस घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया।

Read More अंबरनाथ : पुलिस ने छापेमारी में ₹4.25 करोड़ की चरस जब्त की, युवक समेत दो को गिरफ्तार किया

इस घटना की जानकारी मिलते ही धुले पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और दोनों शव बरामद कर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। धुले पुलिस स्टेशन की टीम सीसीटीवी के सहयोग से फरार ट्रक चालक की तलाश कर रही है।
 

Read More मुंबई : महाराष्ट्र पर जलवायु संकट! कहीं बारिश तो कहीं हीट स्ट्रोक का साया, मुंबई एमएमआर में फिर चढ़ा पारा