रामगढ़ : 24 राज्यों में 274 साइबर अपराध को अंजाम देने वाले गिरोह का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार

Ramgarh: Gang involved in 274 cyber crimes in 24 states busted, 4 accused arrested

रामगढ़ : 24 राज्यों में 274 साइबर अपराध को अंजाम देने वाले गिरोह का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार

झारखंड के रामगढ़ जिले में पुलिस ने एक संगठित साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए उसके चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह बैंक खातों के जरिए देशभर में लोगों को ठगने के नेटवर्क से जुड़ा हुआ था। पुलिस के मुताबिक, इस नेटवर्क के खिलाफ देश के 24 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कुल 274 शिकायतें दर्ज हैं। मामले का खुलासा तब हुआ, जब गृह मंत्रालय की “आई फोर सी” परियोजना के तहत संचालित ‘प्रतिबिम्ब पोर्टल’ पर एक संदिग्ध बैंक खाते में असामान्य लेनदेन की जानकारी सामने आई।

रामगढ़ : झारखंड के रामगढ़ जिले में पुलिस ने एक संगठित साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए उसके चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह बैंक खातों के जरिए देशभर में लोगों को ठगने के नेटवर्क से जुड़ा हुआ था। पुलिस के मुताबिक, इस नेटवर्क के खिलाफ देश के 24 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कुल 274 शिकायतें दर्ज हैं। मामले का खुलासा तब हुआ, जब गृह मंत्रालय की “आई फोर सी” परियोजना के तहत संचालित ‘प्रतिबिम्ब पोर्टल’ पर एक संदिग्ध बैंक खाते में असामान्य लेनदेन की जानकारी सामने आई।

 

Read More मुंबई : देह व्यापार के धंधे में मराठी फिल्म की लीड एक्ट्रेस,  पुलिस ने किया रेस्क्यू, दलाल पकड़ा गया

भारतीय स्टेट बैंक के एक करंट अकाउंट पर नजर गई, जिसके जरिए लगातार अलग-अलग राज्यों से रकम जमा की जा रही थी। सूचना मिलते ही एसपी मुकेश लुनायत के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई और तकनीकी निगरानी शुरू हुई। जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ी, एक परत दर परत खुलती चली गई। पता चला कि ‘गणेश इंटरप्राइजेज’ के नाम से एमएसएमई परियोजना के तहत खुलवाया गया यह खाता असल में ठगी के पैसे इकट्ठा करने का माध्यम था। पुलिस ने छापेमारी कर राहुल गुप्ता (37), रवि कुमार वर्मा (34), रितेश अग्रवाल उर्फ मुन्ना (40) और सोनू कुमार झा (34) को गिरफ्तार कर लिया।

Read More फीफा वर्ल्ड कप 2026 का बुखार: कर्नाटक सरकार ने होटल और रेस्तरां को सुबह 3:30 बजे तक खुले रहने की अनुमति दी

पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि खाते खोलने से लेकर उसे ऑपरेट करने तक एक सुनियोजित तंत्र काम कर रहा था। कुछ आरोपी कमीशन के बदले बैंक खाते खुलवाते थे, जबकि अन्य सदस्य ओटीपी, मोबाइल बैंकिंग और खातों की डिटेल्स व्हाट्सएप व टेलीग्राम ग्रुप के जरिए देशभर के साइबर अपराधियों तक पहुंचाते थे। पुलिस के अनुसार, इस नेटवर्क के जरिए महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में बड़े पैमाने पर ठगी की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों और इसके राष्ट्रीय नेटवर्क की कड़ियों को खंगाल रही है।
 

Read More 'महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप' मामला: टीवी होस्ट शेफाली बग्गा से ED की पूछताछ

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

कलवा स्टेशन के पास चलती लोकल ट्रेन से गिरने से भिवंडी के 17 साल के लड़के की मौत कलवा स्टेशन के पास चलती लोकल ट्रेन से गिरने से भिवंडी के 17 साल के लड़के की मौत
मुंबई : धारावी के कपल के खिलाफ केस दर्ज 13 महीने के बेटे को 1.05 लाख में बेच दिया 
नालासोपारा में दिनदहाड़े पिता-पुत्र पर धारदार हथियार से हमला; सीसीटीवी में कैद हुई चौंकाने वाली घटना
मुंबई:लोपामुद्रा राउत के घर में ₹1 करोड़ की चोरी का मामला सुलझा: बिहार का 'आदतन अपराधी' पकड़ा गया 
मुंबई: स्टैंडअप कॉमेडियन अभिजीत गांगुली ने दावा किया कि वह 'रोडसाइड स्कैम' की कोशिश से बच गए, गाड़ी चलाने वालों को चेतावनी दी
मुंबई मेट्रो वन आज से घाटकोपर-अंधेरी शॉर्ट-लूप ट्रेनें शुरू करेगा ताकि पीक आवर्स में यात्रा बेहतर हो सके