Cyber
Mumbai 

मुंबई में साइबर फ्रॉड के बड़े रैकेट का खुलासा, 6 गिरफ्तार

 मुंबई में साइबर फ्रॉड के बड़े रैकेट का खुलासा, 6 गिरफ्तार मुंबई की डोंगरी पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग, क्रिकेट सट्टेबाजी और कैसीनो के नाम पर होने वाली साइबर धोखाधड़ी के एक बड़े अंतरराज्यीय रैकेट का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने साइबर फ्रॉड की रकम को इधर-उधर करने के लिए ‘म्यूल बैंक अकाउंट’ उपलब्ध कराने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. शुरुआती जांच में करीब 25 करोड़ रुपये के साइबर फ्रॉड का पता चला है. पुलिस को आशंका है कि पूरे नेटवर्क की जांच आगे बढ़ने पर यह आंकड़ा 100 करोड़ रुपये से ज्यादा हो सकता है.  
Read More...
Mumbai 

मुंबई क्राइम ब्रांच का बड़ा खुलासा, साइबर ठगी के पैसों की हेराफेरी करने वाले नेटवर्क पर शिकंजा

मुंबई क्राइम ब्रांच का बड़ा खुलासा, साइबर ठगी के पैसों की हेराफेरी करने वाले नेटवर्क पर शिकंजा साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों के बीच मुंबई क्राइम ब्रांच ने साइबर ठगी से जुड़े नेटवर्क की कार्यप्रणाली को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। मुंबई क्राइम ब्रांच के डीसीपी राज तिलक रोशन ने बताया कि साइबर अपराध आमतौर पर दो चरणों में संचालित होते हैं और पुलिस ने ऐसे नेटवर्क की पहचान की है जो ठगी की रकम को अलग-अलग खातों के जरिए आगे भेजने का काम करता है। डीसीपी राज तिलक रोशन ने बताया कि पहला समूह उन लोगों का होता है जो सीधे साइबर ठगी को अंजाम देते हैं। इनमें डिजिटल अरेस्ट, ओटीपी फ्रॉड, आईपीके से जुड़े धोखाधड़ी के मामले और अन्य ऑनलाइन ठगी शामिल हैं। दूसरा समूह उन लोगों का होता है जो ठगी के बाद प्राप्त धनराशि को विभिन्न बैंक खातों या अन्य माध्यमों से स्थानांतरित कर उसकी असली पहचान छिपाने का प्रयास करते हैं।  
Read More...
Maharashtra 

मुंबई: अंतरराष्ट्रीय साइबर फ्रॉड और गैर-कानूनी ऑनलाइन गेमिंग सिंडिकेट का पर्दाफाश

मुंबई: अंतरराष्ट्रीय साइबर फ्रॉड और गैर-कानूनी ऑनलाइन गेमिंग सिंडिकेट का पर्दाफाश मुंबई क्राइम ब्रांच की यूनिट-2 ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय साइबर फ्रॉड और गैर-कानूनी ऑनलाइन गेमिंग सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है। क्राइम ब्रांच की टीम ने गोवा के कैंडोलिम स्थित एक आलीशान विला में छापेमारी कर 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसी को आशंका है कि यह गिरोह पिछले छह महीनों से साइबर अपराध के जरिए हासिल की गई 500 करोड़ रुपये से अधिक की रकम को अलग-अलग बैंक खातों के माध्यम से इधर-उधर कर मनी लॉन्ड्रिंग कर रहा था।   
Read More...
Mumbai 

मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पश्चिम बंगाल से फर्जी एपीके फाइलों से साइबर ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार

मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पश्चिम बंगाल से फर्जी एपीके फाइलों से साइबर ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार मुंबई की डीबी मार्ग पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली एपीके (एंड्रॉइड पैकेज किट) फाइलों के जरिए अंतरराज्यीय साइबर अपराध करने वाले आरोपी को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया। आरोपी ने महानगर गैस के नाम पर नकली एपीके फाइल के जरिए लोगों से लगभग 63 करोड़ रुपए की ठगी की। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के पास से 10 मोबाइल, 1 लैपटॉप, 7 सिम कार्ड, 4 क्रेडिट/डेबिट कार्ड, 37,200 लोगों की बैंकिंग से जुड़ी गोपनीय जानकारी के डेटाबेस आदि जब्त किए हैं।   
Read More...

Advertisement