मुंबई इंफ्रा अपडेट: विद्याविहार ओवरब्रिज का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, सेफ्टी टेस्ट के बाद 8 सितंबर के बाद खुल सकता है फ्लाईओवर्

Mumbai Infra Update: Vidyavihar Overbridge construction in final stages, flyover may open after September 8 after safety tests

मुंबई इंफ्रा अपडेट: विद्याविहार ओवरब्रिज का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, सेफ्टी टेस्ट के बाद 8 सितंबर के बाद खुल सकता है फ्लाईओवर्

विद्याविहार फ्लाईओवर् का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। बीएमसी द्वारा सुरक्षा परीक्षण पूरे होने के बाद इसे 8 सितंबर के बाद यातायात के लिए खोलने की तैयारी है। एलबीएस मार्ग और रामकृष्ण चेंबूरकर मार्ग को जोड़ने वाले इस ओवरब्रिज से पूर्व और पश्चिम के बीच यात्रा का समय घटकर मात्र 10 मिनट रह जाएगा।

मुंबई के पूर्वी और पश्चिमी उपनगरों को जोड़ने वाले और लंबे समय से प्रतीक्षित विद्याविहार रेलवे ओवरब्रिज (Vidyavihar Flyover) का निर्माण कार्य अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। अधिकांश निर्माण पूरा हो चुका है और केवल दो स्पैन की कंक्रीट कास्टिंग और अंतिम कार्य शेष हैं। बीएमसी (BMC) अधिकारियों के अनुसार, संरचनात्मक सुरक्षा परीक्षणों (Safety and Structural Tests) के सफल समापन के बाद इस फ्लाईओवर् को 8 सितंबर के बाद आम जनता और यातायात के लिए खोले जाने की संभावना है।

​₹178 करोड़ की लागत से बन रहा 650 मीटर लंबा यह चार लेन का फ्लाईओवर् विद्याविहार रेलवे स्टेशन के ऊपर से गुजरता है और लाल बहादुर शास्त्री (LBS) मार्ग (पश्चिम) को रामकृष्ण चेंबूरकर मार्ग (पूर्व) से सीधे जोड़ता है। इस ओवरब्रिज के शुरू होने से घाटकोपर और कुर्ला के व्यस्त ट्रैफिक से छुटकारा मिलेगा और पूर्व-पश्चिम यात्रा का समय 40-45 मिनट से घटकर महज 10 से 15 मिनट रह जाएगा।

Read More मुंबई : मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे ने बिना नाम लिए अमित शाह पर बोला हमला, पांच पॉइंट में समझिए मुद्दे

Related Posts

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

वसई बाईपास रेल प्रोजेक्ट का काम कागजों पर आगे बढ़ा, लेकिन सर्वे में देरी के कारण अटका भूमि अधिग्रहण का काम वसई बाईपास रेल प्रोजेक्ट का काम कागजों पर आगे बढ़ा, लेकिन सर्वे में देरी के कारण अटका भूमि अधिग्रहण का काम
मुंबई इंफ्रा अपडेट: विद्याविहार ओवरब्रिज का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, सेफ्टी टेस्ट के बाद 8 सितंबर के बाद खुल सकता है फ्लाईओवर्
बोरीवली में सड़क पर बर्थडे पार्टी में एअर गन से फायरिंग: पुलिस का बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी समेत 10 लोगों पर FIR दर्ज
"मैंने तुम्हारे बाप को मारा, अब तेरा नंबर": बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के आरोपी की जीशान सिद्दीकी को मिली वायरल ऑडियो में जान से मारने की धमकी
नागपुर रेप का आरोपी अस्पताल के ICU में भर्ती: वकील ने लगाया कस्टोडियल टॉर्चर का आरोप, पुलिस बोली- 'जेल में खुद को पहुंचाई चोट'
DPDP अधिनियम के पालन के लिए WhatsApp का नया कदम: भारत में यूजर्स से मांगी जा रही जन्मतिथि, टेस्टिंग प्रक्रिया शुरू