मुंबई : घाटकोपर में नलों से आ रहा गंदा पानी... दूषित जल से बीमारियों का खतरा !
Mumbai: Contaminated water flowing from taps in Ghatkopar... risk of disease from polluted water!
नागरिकों ने मनपा से मामले को गंभीरता से लेते हुए पानी की पाइपलाइन और लीकेज की तत्काल जांच, दूषित पानी की समस्या दूर करने तथा सुरक्षित पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है। साथ ही, प्रभावित इलाकों में पानी के नमूनों की जांच कराकर आवश्यक कदम उठाने की भी मांग की जा रही है।
मुंबई : घाटकोपर के एन विभाग अंतर्गत आने वाले प्रभाग क्रमांक 124 में पिछले कुछ दिनों से नलों के जरिए दुर्गंधयुक्त और दूषित पानी की आपूर्ति होने की शिकायत सामने आई है। स्थानीय रहवासियों का आरोप है कि शौचालय का गंदा पानी पीने के पानी में मिलकर घरों तक पहुंच रहा है। दूषित पानी के कारण इलाके में नागरिकों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ गई है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, खासकर बच्चों और बुजुर्गों को उल्टी, दस्त, टाइफाइड और पीलिया जैसी बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है। इससे क्षेत्र में बीमारी फैलने की आशंका को लेकर भय का माहौल है। नागरिकों ने मनपा से मामले को गंभीरता से लेते हुए पानी की पाइपलाइन और लीकेज की तत्काल जांच, दूषित पानी की समस्या दूर करने तथा सुरक्षित पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है। साथ ही, प्रभावित इलाकों में पानी के नमूनों की जांच कराकर आवश्यक कदम उठाने की भी मांग की जा रही है।


