मुंबई विक्रोली में मेट्रो निर्माण में लापरवाही... लोहे का भारी बैरिकेड गिरने से बाइक सवार की मौत, FIR दर्ज

Negligence in metro construction in Mumbai's Vikhroli... Motorcyclist killed after heavy iron barricade falls; FIR registered.

मुंबई विक्रोली में मेट्रो निर्माण में लापरवाही... लोहे का भारी बैरिकेड गिरने से बाइक सवार की मौत, FIR दर्ज

मुंबई के विक्रोली में मेट्रो निर्माण स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। एलबीएस मार्ग पर निर्माण स्थल के पास लगा करीब 6×8 फीट का भारी लोहे का बैरिकेड अचानक बाइक सवार पर गिर गया, जिससे 54 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के बाद पार्कसाइट पुलिस ने ठेकेदार कंपनी, उसके सुपरवाइजर और मैनेजर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि बैरिकेड लगाने और निर्माण स्थल की सुरक्षा में लापरवाही हुई थी या नहीं।

मुंबई के विक्रोली में मेट्रो निर्माण स्थल का करीब 6×8 फीट का भारी लोहे का बैरिकेड बाइक सवार पर गिर गया। हादसे में 54 वर्षीय वसीम हैदर रिजवी की मौत हो गई। पुलिस ने ठेकेदार कंपनी, सुपरवाइजर और मैनेजर के खिलाफ FIR दर्ज की है। मुंबई के विक्रोली में मेट्रो निर्माण स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

एलबीएस मार्ग पर निर्माण स्थल के पास लगा करीब 6×8 फीट का भारी लोहे का बैरिकेड अचानक बाइक सवार पर गिर गया, जिससे 54 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के बाद पार्कसाइट पुलिस ने ठेकेदार कंपनी, उसके सुपरवाइजर और मैनेजर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि बैरिकेड लगाने और निर्माण स्थल की सुरक्षा में लापरवाही हुई थी या नहीं।

घटना विक्रोली के लाल बहादुर शास्त्री मार्ग पर आसा-उषा कंपाउंड के पास रोजरी आयोटेक इमारत के सामने हुई। मृतक की पहचान वसीम हैदर रिजवी (54) के रूप में हुई है। वह घाटकोपर पश्चिम के अशोक नगर इलाके में रहते थे और प्लंबर का काम करते थे।
जानकारी के अनुसार, वसीम अपनी होंडा यूनिकॉर्न बाइक से काम के सिलसिले में मुलुंड की ओर जा रहे थे। इसी दौरान मेट्रो निर्माण स्थल के पास लगाया गया भारी लोहे का बैरिकेड अचानक सड़क पर गिर गया। बाइक सहित वसीम इसकी चपेट में आ गए।

हादसे के बाद वसीम को तत्काल उपचार के लिए राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। मृतक के बेटे ने पार्कसाइट पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस उपायुक्त अभय सिंह देशमुख के अनुसार, शिकायत के आधार पर मेट्रो निर्माण का काम करने वाली ठेकेदार कंपनी, उसके सुपरवाइजर और मैनेजर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मुंबई पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि निर्माण स्थल पर बैरिकेड किस तरह लगाया गया था और उसे सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए थे या नहीं। हादसे के लिए जिम्मेदारी तय करने की दिशा में भी जांच की जा रही है।

मुंबई में मेट्रो निर्माण स्थलों पर सुरक्षा को लेकर पहले भी हादसे हो चुके हैं। 14 फरवरी को मुलुंड के एलबीएस रोड पर मेट्रो का पैरापेट स्लैब गिरने से एक व्यक्ति की मौत और तीन लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई थी। वहीं 12 सितंबर को वडाला के भक्ति पार्क मेट्रो स्टेशन निर्माण के दौरान लोहे का सामान गिरने से दो मजदूरों की मौत हुई थी। विक्रोली की ताजा घटना के बाद मेट्रो निर्माण स्थलों पर राहगीरों और वाहन चालकों की सुरक्षा को लेकर फिर सवाल उठे हैं।

Read More एमपीसीबी अधिकारी बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

महाराष्ट्र में जनता बेहाल, सियासत गुलजार... किसानों के हिस्से सूखा, नेताओं की थाली में काजू-बादाम! महाराष्ट्र में जनता बेहाल, सियासत गुलजार... किसानों के हिस्से सूखा, नेताओं की थाली में काजू-बादाम!
मुंबई विक्रोली में मेट्रो निर्माण में लापरवाही... लोहे का भारी बैरिकेड गिरने से बाइक सवार की मौत, FIR दर्ज
महाराष्ट्र : 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज्यादा के भुगतान पर 0.4% MDR... UPI चार्ज पर राज ठाकरे ने उठाए सवाल,
अमेरिका : ईरान ने अमेरिका को भेजीं 7 शर्तें... कहा- नहीं मानीं तो 'निर्णायक युद्ध' के लिए हैं तैयार!
उत्तर प्रदेश : मायावती ने लिया 'अंतिम फैसला', आकाश-दीपिका का पत्ता कटा, अब ईशान को करेंगी आगे
मुंबई : कालाचौकी महागणपति पंडाल के पास हादसा... बिजली का झटका लगने से 8 साल की बच्ची समेत दो की मौत !