पंजाब : सुनील जाखड़ कांग्रेस में दोबारा होंगे शामिल? खुद ही साफ कर दी तस्वीर...

Punjab: Will Sunil Jakhar rejoin the Congress? He has clarified the situation himself...

पंजाब : सुनील जाखड़ कांग्रेस में दोबारा होंगे शामिल? खुद ही साफ कर दी तस्वीर...

पंजाब बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ के फिर से कांग्रेस में जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं. अब बीजेपी नेता जाखड़ ने खुद ही इसे लेकर अपना रुख साफ कर दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर उन पोस्ट को खारिज कर दिया जिनमें कहा जा रहा है कि वह कांग्रेस में शामिल होने वाले हैं. उन्होंने साफ तौर से कहा कि ये बेबुनियाद बातें हैं. 

पंजाब : पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल बढ़ी हुई है. इस बीच पंजाब बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ के फिर से कांग्रेस में जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं. अब बीजेपी नेता जाखड़ ने खुद ही इसे लेकर अपना रुख साफ कर दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर उन पोस्ट को खारिज कर दिया जिनमें कहा जा रहा है कि वह कांग्रेस में शामिल होने वाले हैं. उन्होंने साफ तौर से कहा कि ये बेबुनियाद बातें हैं. 

उन्होंने जोर देकर कहा कि वह BJP की 'सबका साथ, सबका विकास' वाली विचारधारा के प्रति प्रतिबद्ध हैं. उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में स्पष्ट करते हुए कहा, "मैंने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी पोस्ट देखी हैं जिनमें कहा गया है कि मैं कांग्रेस पार्टी में दोबारा शामिल हो रहा हूं. मैं यह साफ करना चाहता हूं कि ये बातें झूठी और बेबुनियाद हैं और इनका सच्चाई से कोई लेना-देना नहीं है. मैं BJP के साथ हूं.''

सुनील जाखड़ मई 2022 में BJP में शामिल हुए थे, जो पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के तीन महीने बाद हुआ था. उन्हें जुलाई 2023 में पंजाब BJP का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था और उन्होंने विधायक अश्वनी शर्मा की जगह राज्य इकाई के अध्यक्ष का पद संभाला था. मई में केवल सिंह ढिल्लों ने जाखड़ की जगह ली.

कांग्रेस के पूर्व नेता जाखड़ अबोहर विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक रह चुके हैं और 2017-2019 के दौरान गुरदासपुर से लोकसभा सदस्य रहे थे. वह पहले पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष और 2012 से 2016 के बीच विधानसभा में विपक्ष के नेता भी रह चुके हैं.