मुंबई में तंत्र-मंत्र के नाम पर 11 लाख की ठगी, नकली नोट थमाने वाले 3 गिरफ्तार
11 lakh fraud in the name of tantra-mantra in Mumbai, 3 arrested for giving fake notes
महाराष्ट्र के मुंबई में तंत्र-मंत्र के जरिए लोगों से 11 लाख रुपए की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है.आरोपियों ने लोगों को झांसे में लेकर नोटों की बारिश होने का दावा किया था, लेकिन उसकी जगह नकली नोट पकड़ा दिए. शिकायत के बाद हरकत में आई नासिक की अभोणा पुलिस ने कार्रवाई शुरू की.पुलिस ने लोगों को सलाह दी कि ऐसे किसी के झांसे में न आएं और अपनी संपत्ति को ऐसे न सौंपे.
मुंबई : महाराष्ट्र के मुंबई में तंत्र-मंत्र के जरिए लोगों से 11 लाख रुपए की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है.आरोपियों ने लोगों को झांसे में लेकर नोटों की बारिश होने का दावा किया था, लेकिन उसकी जगह नकली नोट पकड़ा दिए. शिकायत के बाद हरकत में आई नासिक की अभोणा पुलिस ने कार्रवाई शुरू की.पुलिस ने लोगों को सलाह दी कि ऐसे किसी के झांसे में न आएं और अपनी संपत्ति को ऐसे न सौंपे.
क्या है पूरा मामला ?
जानकारी के मुताबिक ठगी की शुरुआत मुंबई से हुई. यहां फर्जी बाबा हिराचंद बर्डे और उसके साथियों ने परिवारों का भरोसा जीतने के लिए पहले एक छोटा चमत्कार दिखाया, जिसमें उन्होंने एक हजार के बदले दो लाख रुपए थमा दिए. इसे देख लोग फर्जी बाबा के झांसे में आ गए. इसके बाद बाबा ने बड़ा खेल खेला, बाबा ने दावा किया कि एक तांत्रिक पूजा के बाद 15 करोड़ रूपए की बारिश होगी. जल्द अमीर बनने की चाहत में पीड़ितों ने कैश और ऑनलाइन से 10 लाख 95 हजार रुपए बाबा को दे दिए.
नासिक बुलाकर थमा दिए नकली नोट
बाबा ने पूजा के नाम पर पीड़ितों को नासिक के अभोणा इलाके में बुलाया. तंत्र विद्या के नाम पर घटों पूजा-पाठ का ढोंग किया गया. इसके बाद बाबा ने नोटों से भरी एक बोरी पीड़ितों को सौंप दी और हिदायत दी कि एक हफ्ते तक बोरी न खोलें. जब सात दिन बाद बोरी खोली तो उसमें चूरन वाले नकली नोट निकले. जब पीड़ितों को ठगी का एहसास हुआ तो अपने पैसे बाबा से वापस मांगे जिस पर उसने धमका दिया. इसके बाद पीड़ितों ने महाराष्ट्र अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति से संपर्क कर पुलिस में शिकायत की. एक पीड़ित ने बताया कि वो मुंबई का रहने वाला है. बाबा ने मुझे जाल में फंसाकर एक लाख के बदले एक करोड़ रुपए का लालच दिया और 11 लाख रुपए ऐठ लिए.
पुलिस ने तीन को गिरफ्तार किया
अभोणा पुलिस स्टेशन के सीनियर इंस्पेक्टर प्रदीप देशमुख ने बताया कि शिकायत के बाद फर्जी तांत्रिक हिराचंद बर्डे के साथ दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. इनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस तीनों से और लोगों से ठगी के बारे में भी पूछताछ कर रही है.


