आगरा : लापता नेशनल टेबल टेनिस प्लेयर मुंबई में मजदूरी करते मिला, सिगरेट मिलने पर डांट से भागा था
Missing national table tennis player from Agra found working as a labourer in Mumbai; he had fled after being scolded for cigarettes.
एकलव्य स्टेडियम के छात्रावास से 31 जुलाई को लापता हुए 17 वर्षीय टेबल टेनिस के राष्ट्रीय खिलाड़ी वंश को मुंबई में सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने उसे शनिवार को मुंबई से आगरा लेकर आई। पूछताछ में वंश ने बताया कि हॉस्टल में उसकी अलमारी से सिगरेट मिलने पर आरएसओ ने डांटा था, जिससे वह डर गया और भाग गया। मुंबई में वह मजदूरी कर रहा था। पुलिस को सीसीटीवी कैमरों और इंस्टाग्राम से वंश का सुराग मिला।
आगरा: एकलव्य स्टेडियम के छात्रावास से 31 जुलाई को लापता हुए 17 वर्षीय टेबल टेनिस के राष्ट्रीय खिलाड़ी वंश को मुंबई में सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने उसे शनिवार को मुंबई से आगरा लेकर आई। पूछताछ में वंश ने बताया कि हॉस्टल में उसकी अलमारी से सिगरेट मिलने पर आरएसओ ने डांटा था, जिससे वह डर गया और भाग गया। मुंबई में वह मजदूरी कर रहा था। पुलिस को सीसीटीवी कैमरों और इंस्टाग्राम से वंश का सुराग मिला।
हास्टल के लाकर में सिगरेट मिलने पर आरएसओ के डांटने पर भागा था
शाहगंज के नगला छऊआ निवासी वंश सिंह 31 जुलाई की सुबह स्टेडियम के छात्रावास से गायब हो गया था। पुलिस के अनुसार वंश के लापता होने पर जांच के दौरान आगरा कैंट स्टेशन के सीसीटीवी कैमरों में उसकी फुटेज मिली। इसके बाद पुलिस ने रेलवे मार्ग और अन्य संभावित स्थानों के कैमरों की जांच की।
इंस्टाग्राम और सीसीटीवी फुटेज से पुलिस को मिला सुराग
इस बीच, वंश ने अपने एक मित्र से फोन पर संपर्क किया और एक अन्य लड़के के मोबाइल से इंस्टाग्राम पर मैसेज किया। इस मैसेज से पुलिस को उसकी लोकेशन मुंबई में होने का पता चला। पुलिस की टीम तुरंत मुंबई पहुंची और वंश को सकुशल बरामद कर लिया।
वंश ने दी जानकारी, कैसे-कैसे पहुंचा मुंबई
वंश ने बताया कि वह ट्रेन से आगरा से मथुरा, फिर उज्जैन, नागदा और इंदौर होते हुए मुंबई पहुंचा। मुंबई में वह कुछ लड़कों के साथ रहकर मजदूरी करने लगा। अपर पुलिस उपायुक्त हिमांशु गौरव ने बताया कि वंश को सकुशल बरामद कर लिया गया है।


