player
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... आगरा : लापता नेशनल टेबल टेनिस प्लेयर मुंबई में मजदूरी करते मिला, सिगरेट मिलने पर डांट से भागा था
Published On
By Online Desk
एकलव्य स्टेडियम के छात्रावास से 31 जुलाई को लापता हुए 17 वर्षीय टेबल टेनिस के राष्ट्रीय खिलाड़ी वंश को मुंबई में सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने उसे शनिवार को मुंबई से आगरा लेकर आई। पूछताछ में वंश ने बताया कि हॉस्टल में उसकी अलमारी से सिगरेट मिलने पर आरएसओ ने डांटा था, जिससे वह डर गया और भाग गया। मुंबई में वह मजदूरी कर रहा था। पुलिस को सीसीटीवी कैमरों और इंस्टाग्राम से वंश का सुराग मिला। मुंबई : 32 लाख के डिजिटल अरेस्ट केस में पूर्व रणजी खिलाड़ी ऋषि अरोट गिरफ्तार, मुंबई पुलिस ने गुजरात से उठाया
Published On
By Online Desk
गुजरात से मुंबई की साइबर क्राइम पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ़्तार किया है। पकड़े गए लोगों में एक ऋषि तुषार अरोट भी शामिल है। ऋषि अरोट पूर्व रणजी क्रिकेटर है। गिरफ्तार किए गए लोगों पर आरोप है कि इन्होंने 'डिजिटल अरेस्ट स्कैम' के ज़रिए आरे कॉलोनी की एक बुज़ुर्ग नागरिक से 32.7 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने बताया कि इस मामले में पहले भी चार लोगों को गिरफ़्तार किया जा चुका है, जिससे कुल गिरफ़्तारियों की संख्या सात हो गई है। मुंबई : बल्लेबाज पृथ्वी शॉ एक बार फिर से विवादों में; खिलाड़ी से भिड़ गए
Published On
By Online Desk
भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ एक बार फिर से विवादों में हैं. मुंबई और पुणे के बीच खेले गए एक अभ्यास मैच में पृथ्वी मुंबई टीम के खिलाड़ी से भिड़ गए. शॉ पहले मुंबई की तरफ से खेला करते थे. जानकारी के मुताबिक मैच बिल्कुल शांति के साथ खेला जा रहा है. मुशीर खान द्वारा 220 गेंदों पर 181 रन बनाने वाले शॉ का विकेट लेने के बाद खिलाड़ियों के बीच झड़प हो गई. जैसे ही बल्लेबाज मैदान से बाहर गया, पुणे के कुछ खिलाड़ियों ने उन पर गाली-गलौज की. शॉ भी गाली-गलौज के बाद मुशीर की ओर बल्ला लेकर आगे बढ़े. अन्य खिलाड़ियों और अंपायरों ने बीच-बचाव किया. गुरुग्राम : टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की गोली मारकर हत्या
Published On
By Online Desk
सेक्टर 56 थाना क्षेत्र के सेक्टर 57 में टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना दोपहर दो बजे की है। सूत्रों के अनुसार गोली उनके पिता ने ही मारी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है। सेक्टर 56 थाना पुलिस के अनुसार राधिका यादव की उनके पिता ने ही तीन गोलियां मारकर हत्या कर दी। 
