मथुरा : लापता लड़की को ढूंढने के लिए पुलिस अफसर ने मथुरा में भगवान कृष्ण से लगाई गुहार, आंखें खोलीं तो पास ही खड़ी मिली बच्ची

A police officer prayed to Lord Krishna in Mathura to find a missing girl. When he opened his eyes, he found the girl standing nearby.

मथुरा : लापता लड़की को ढूंढने के लिए पुलिस अफसर ने मथुरा में भगवान कृष्ण से लगाई गुहार, आंखें खोलीं तो पास ही खड़ी मिली बच्ची

महाराष्ट्र में मुंबई के बोरीवली से लापता हुई 13 साल की एक बच्ची को पुलिस ने 3 दिन की कड़ी तलाश के बाद उत्तर प्रदेश के मथुरा से सुरक्षित बरामद कर लिया है। इस मामले का सबसे भावुक पहलू यह रहा कि बच्ची की तलाश कर रहे मुंबई पुलिस अधिकारी पीएसआई सुरेंद्र लोखंडे ने एक मंदिर में भगवान कृष्ण के सामने मदद की प्रार्थना की और कुछ ही क्षण बाद बच्ची उन्हें अपने पास खड़ी दिखाई दी।

मुंबई : महाराष्ट्र में मुंबई के बोरीवली से लापता हुई 13 साल की एक बच्ची को पुलिस ने 3 दिन की कड़ी तलाश के बाद उत्तर प्रदेश के मथुरा से सुरक्षित बरामद कर लिया है। इस मामले का सबसे भावुक पहलू यह रहा कि बच्ची की तलाश कर रहे मुंबई पुलिस अधिकारी पीएसआई सुरेंद्र लोखंडे ने एक मंदिर में भगवान कृष्ण के सामने मदद की प्रार्थना की और कुछ ही क्षण बाद बच्ची उन्हें अपने पास खड़ी दिखाई दी।

 

Read More तेलंगाना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: जीवनसाथी की फोन कॉल बिना सहमति रिकॉर्ड करना 'निजता का उल्लंघन', तलाक की कार्यवाही में नहीं होगी मान्य

बिना किसी को बताए घर से निकल गई थी नाबालिग
बोरीवली पुलिस की सीनियर पीई पुष्पलता मंडले ने बताया कि बच्ची 22 अगस्त को गोरेगांव स्थित अपने घर से बिना किसी को बताए निकल गई थी। परिवार की शिकायत के बाद बोरीवली पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। जांच के दौरान, पुलिस ने बच्ची और उसकी मां के मोबाइल फोन से जुड़े सुरागों के साथ-साथ सीसीटीव्ही फुटेज की भी जांच की।

Read More मुंबई की सड़कों पर सुरक्षा-व्यवस्था को दुरुस्त रखने में पुलिस की मदद करेंगी होंडा की ये खास मोटरसाइकल

नाबालिग श्रीकृष्ण और राधा के मंदिरों में घूम रही थी
जांच में सामने आया कि बच्ची ऑटो से बोरीवली रेलवे स्टेशन पहुंची और वहां से गोल्डन टेंपल मेल ट्रेन में सवार होकर मथुरा चली गई। मथुरा पहुंचने के बाद उसने भगवान कृष्ण और राधा से जुड़े धार्मिक स्थलों का रुख किया।
बच्ची को ढूंढते-ढूंढते थक गए थे पुलिसकर्मी
पुलिस टीम ने मथुरा और आसपास के इलाकों में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया। टीम ने वृंदावन, निधिवन, घाटों, बरसाना और अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों पर बच्ची को खोजा। तीन दिन तक लगातार तलाश के बाद पुलिस अधिकारी काफी थक चुके थे।

Read More बांद्रा इलाके से 9 और 7 साल के दो भाई-बहन लापता, पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का मामला

ट्रेन के लिए मुंबई वापस लाई गई बच्ची
इसी दौरान,अधिकारी ने एक मंदिर में रुककर भगवान कृष्ण से बच्ची को खोजने में मदद की प्रार्थना की। प्रार्थना के बाद जब उन्होंने आंखें खोलीं तो उनके सामने वही 13 वर्षीय बच्ची खड़ी थी, जिसकी पुलिस पिछले तीन दिनों से तलाश कर रही थी। पुलिस ने बच्ची को सुरक्षित अपने कब्जे में लिया और बाद में ट्रेन के जरिए उसे मुंबई वापस लाया गया। बच्ची के सकुशल मिलने के बाद परिवार ने राहत की सांस ली।

Read More मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि को लेकर संतों का बड़ा ऐलान, कारसेवा की तैयारी तेज

मथुरा और आसपास के इलाकों में की तलाश
मुंबई पुलिस की टीम ने मथुरा के साथ-साथ वृंदावन, निधिवन, बरसाना और अन्य धार्मिक स्थलों पर बच्ची को तलाशा। मंदिरों, आश्रमों, धर्मशालाओं, घाटों और रेलवे मार्गों के अलावा सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की गई। पुलिस ने श्रद्धालुओं, स्वयंसेवकों और स्थानीय लोगों से भी जानकारी जुटाई।

पीएसआई ने श्रीकृष्ण की मूर्ति के सामने की प्रार्थना
पीएसआई सुरेंद्र लोखंडे के मुताबिक, तीन दिन की लगातार तलाश के बावजूद बच्ची का कोई पुख्ता सुराग नहीं मिल रहा था। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी के कारण तलाशी अभियान और चुनौतीपूर्ण हो गया था। पुलिस के अनुसार, 1 सितंबर को तलाश के दौरान पीएसआई लोखंडे बरसाना के राधा रानी मंदिर पहुंचे। उन्होंने बताया कि उन्होंने वहां भगवान कृष्ण की मूर्ति के सामने हाथ जोड़कर बच्ची को खोजने में मदद की प्रार्थना की।

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

पालघर अस्पताल विवाद में 17 लोगों पर मामला दर्ज, घायल गोविंदाओं के इलाज और डिस्चार्ज को लेकर हुआ विवाद पालघर अस्पताल विवाद में 17 लोगों पर मामला दर्ज, घायल गोविंदाओं के इलाज और डिस्चार्ज को लेकर हुआ विवाद
अंधेरी में फर्जी IT Raid का मामला, Income Tax और Crime Branch अधिकारी बनकर ₹1 करोड़ की वसूली की कोशिश; 5 गिरफ्तार
पुणे: अजित पवार दुर्घटना को लेकर एनसीपी नेता ने जताई आशंका
मुंबई: गैर हिंदुओं की नो एंट्री, नवरात्रि मंडल में मुस्लिम नहीं, विहिप और बजरंग दल ने आयोजनों के लिए जारी की है गाइडलाइंस
मथुरा : लापता लड़की को ढूंढने के लिए पुलिस अफसर ने मथुरा में भगवान कृष्ण से लगाई गुहार, आंखें खोलीं तो पास ही खड़ी मिली बच्ची
मुंबई:'तीसरी मुंबई' में चलेंगी लोकल ट्रेनें, मुंबई रेलवे विकास निगम ने विस्तार योजना पर शुरू किया काम