मुंबई की सड़कों पर सुरक्षा-व्यवस्था को दुरुस्त रखने में पुलिस की मदद करेंगी होंडा की ये खास मोटरसाइकल

These special Honda motorcycles will help the police maintain security on Mumbai's roads.

मुंबई की सड़कों पर सुरक्षा-व्यवस्था को दुरुस्त रखने में पुलिस की मदद करेंगी होंडा की ये खास मोटरसाइकल

होंडा ग्रुप कंपनियों की सीएसआर शाखा होंडा इंडिया फाउंडेशन ने पब्लिक सेफ्टी इंस्टिट्यूशंस को और ज्यादा मजबूत करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए मुंबई पुलिस को 101 इमरजेंसी रिस्पॉन्स व्हीकल्स सौंपे हैं। मुंबई में आयोजित फ्लैग-ऑफ इवेंट के दौरान इन वाहनों को आधिकारिक रूप से पुलिस फ्लीट में शामिल किया गया। इस विशेष बेड़े में 100 आधुनिक फीचर्स से लैस होंडा सीबी350 मोटरसाइकलें और एक कस्टमाइज्ड होंडा एलिवेट कार शामिल है।

मुंबई : होंडा ग्रुप कंपनियों की सीएसआर शाखा होंडा इंडिया फाउंडेशन ने पब्लिक सेफ्टी इंस्टिट्यूशंस को और ज्यादा मजबूत करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए मुंबई पुलिस को 101 इमरजेंसी रिस्पॉन्स व्हीकल्स सौंपे हैं। मुंबई में आयोजित फ्लैग-ऑफ इवेंट के दौरान इन वाहनों को आधिकारिक रूप से पुलिस फ्लीट में शामिल किया गया। इस विशेष बेड़े में 100 आधुनिक फीचर्स से लैस होंडा सीबी350 मोटरसाइकलें और एक कस्टमाइज्ड होंडा एलिवेट कार शामिल है। इन वाहनों को डुअल-टोन सायरन, एलईडी इमरजेंसी लाइट्स, पब्लिक-एड्रेस सिस्टम और स्टोरेज बॉक्स जैसी आधुनिक सुविधाओं के साथ विशेष रूप से मॉडिफाई किया गया है।

 

Read More मुंबई: लाड़की बहिन योजना में ₹3,541 करोड़ का अतिरिक्त व्यय, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

होंडा इंडिया फाउंडेशन की यह पहल ‘सड़क सहायक – सुरक्षित मार्ग, सुरक्षित जीवन’ कार्यक्रम का हिस्सा है, जिसका मुख्य उद्देश्य घनी आबादी वाले इलाकों में पुलिस पेट्रोलिंग, विजिबिलिटी और इमरजेंसी रिस्पॉन्स क्षमता को और ज्यादा प्रभावी बनाना है। ऐसे में अब होंडा की बाइक और कार की मदद से मुंबई पुलिस आर्थिक राजधानी में बेहतर लॉ एंड ऑर्डर स्थापित कर पाएंगी।

Read More मीरा रोड क्रेन हादसा: लापरवाही पर उठे सवाल और न्याय की मांग

होंडा की इन कस्टमाइज्ड गाड़ियों में क्या कुछ खास
इस डिप्लॉयमेंट में 100 होंडा सीबी350 मोटरसाइकल और एक होंडा एलिवेट कार शामिल है, जिन्हें खास तौर से पुलिस के इस्तेमाल के लिए मॉडिफाई किया गया है। मुंबई पुलिस की जरूरतों का ध्यान रखने के लिए कस्टमाइज्ड होंडा सीबी 350 में डुअल-टोन सायरन, पब्लिक-एड्रेस सिस्टम, एलईडी इमरजेंसी लाइट्स, फ्रंट पुलिस डिस्प्ले बोर्ड, विंडस्क्रीन और स्टोरेज बॉक्स जैसी सुविधाएं जोड़ी गई हैं, जिससे कि घनी आबादी वाले इलाकों में गश्त और फील्ड रिस्पॉन्स को बेहतर बनाया जा सके।

Read More मुंबई : 27000 करोड़ का बड़ा घोटाला, अनिल अंबानी की कंपनियों पर शिकंजा, 15 ठिकानों पर छापेमारी

आपको बता दें कि मुंबई पुलिस को होंडा एलिवेट भी दी गई है और इस एसयूवी को भी पुलिस पेट्रोलिंग और ऑपरेशनल एफिसिएंसी के लिए पूरी तरह कस्टमाइज किया गया है।

Read More मुंबई में 23 जुलाई से 6 अगस्त तक निषेधाज्ञा लागू: 5 या उससे अधिक लोगों के एकत्र होने पर रोक

सड़क सहायक पहल क्यों?
यहां बता दें कि होंडा इंडिया फाउंडेशन के ‘सड़क सहायक – सुरक्षित मार्ग, सुरक्षित जीवन’ सीएसआर प्रोग्राम का हिस्सा है। इसके तहत अब तक फाउंडेशन पूरे भारत में पुलिस की गतिशीलता और फील्ड ऑपरेशन को मजबूत करने के लिए कुल 613 मोटरसाइकल्स तैनात कर चुका है। अब मुंबई में होंडा इंडिया फाउंडेशन द्वारा मुंबई पुलिस को सौंपी गई ये 101 इमरजेंसी रिस्पॉन्स गाड़ियां शहर की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस गश्त को और ज्यादा प्रभावी बनाएंगी। आधुनिक उपकरणों से लैस ये मोटरसाइकल और कार आपातकालीन स्थितियों में क्विक रिस्पॉन्स सुनिश्चित करने में मदद करेंगी।