मुंबई:  612 ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन मिलने से मचा हड़कंप, एफडीए ने की कार्रवाई

Mumbai: 612 oxytocin injections found cause panic, FDA takes action

मुंबई:  612 ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन मिलने से मचा हड़कंप, एफडीए ने की कार्रवाई

फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) की टीम ने शनिवार को उल्हासनगर में भैसों के तबेले पर कार्रवाई करते हुए 612 ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन ज़ब्त किया है। जब्त किया गया आक्सीटोसिन इंजेक्शन भैंसों का दूध बढ़ाने के लिए गैर-कानूनी तरीके से दिए जा रहे थे । इस मामले की गहन छानबीन एफडीआई की टीम कर रही है।

मुंबई: फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) की टीम ने शनिवार को उल्हासनगर में भैसों के तबेले पर कार्रवाई करते हुए 612 ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन ज़ब्त किया है। जब्त किया गया आक्सीटोसिन इंजेक्शन भैंसों का दूध बढ़ाने के लिए गैर-कानूनी तरीके से दिए जा रहे थे । इस मामले की गहन छानबीन एफडीआई की टीम कर रही है।

 

Read More नवी मुंबई : तेज रफ्तार कार ने बरपाया कहर, 10 पैदल चलने वालों को टक्कर मारी, एक की मौत

इस मामले की छानबीन कर रहे एफडीए अधिकारी ने आज बताया कि एफडीए टीम को उल्हासनगर कैंप नंबर 3 के ओटी सेक्शन के जसलोक हाई स्कूल इलाके में प्रकाश वाधवानी के भैंसों के तबेले पर छापा मारा। इस छापे में, जानवरों को ज़्यादा दूध के लिए लगाए जाने वाले 612 गैर-कानूनी इंजेक्शन और इसके लिए इस्तेमाल होने वाली प्लास्टिक की बोतलों का बड़ा स्टॉक ज़ब्त किया गया है।

Read More मुंबई : सीबीआई कोर्ट का फैसला, बैंक धोखाधड़ी मामले में आरोपियों को जेल

ऑक्सीटोसिन दवा का इस्तेमाल जानवरों की सेहत के लिए बहुत खतरनाक माना जाता है। इन इंजेक्शन से जानवरों को बहुत तकलीफ होती है। इतना ही नहीं, मेडिकल एक्सपट्र्स को डर है कि इस तरह ऑक्सीटोसिन वाला दूध पीने से इंसानी सेहत पर, खासकर छोटे बच्चों और प्रेग्नेंट महिलाओं पर गंभीर साइड इफ़ेक्ट हो सकते हैं। इसी वजह से सरकार ने कानूनन इस दवा की बिक्री और इस्तेमाल पर पूरी तरह से बैन लगा दिया है।

Read More मुंबई: लोकल ट्रेन में फिर खूनी झड़प, सीट को लेकर यात्रियों में झगड़ा; तीन घायल