मुंबई: 598 लीटर मिलावटी दूध जब्त; दो गिरफ्तार

Mumbai: 598 litres of adulterated milk seized; two arrested

मुंबई: 598 लीटर मिलावटी दूध जब्त; दो गिरफ्तार

मुंबई में ड्रग्स के खिलाफ लगातार चल रही सख्त कार्रवाई के बाद अब मिलावटी खाद्य पदार्थों, खासकर दूध के कारोबार पर भी शिकंजा कसना शुरू हो गया है। महाराष्ट्र में खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने हाल के दिनों में मिलावटी दूध और डेयरी उत्पादों के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान चलाया है। इसी कड़ी में मुंबई क्राइम ब्रांच की की कांदिवली यूनिट और एफडीए ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गोरेगांव पश्चिम से दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जो नामी कंपनियों के दूध में अशुद्ध पानी मिलाकर उसे दोबारा सील कर बाजार में बेचने की तैयारी कर रहे थे। 

मुंबई: मुंबई में ड्रग्स के खिलाफ लगातार चल रही सख्त कार्रवाई के बाद अब मिलावटी खाद्य पदार्थों, खासकर दूध के कारोबार पर भी शिकंजा कसना शुरू हो गया है। महाराष्ट्र में खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने हाल के दिनों में मिलावटी दूध और डेयरी उत्पादों के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान चलाया है। इसी कड़ी में मुंबई क्राइम ब्रांच की की कांदिवली यूनिट और एफडीए ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गोरेगांव पश्चिम से दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जो नामी कंपनियों के दूध में अशुद्ध पानी मिलाकर उसे दोबारा सील कर बाजार में बेचने की तैयारी कर रहे थे। 

 

Read More मुंबई : पवई झील ओवरफ्लो, मुंबई में बारिश का असर

सीनियर इंस्पेक्टर शशिकांत जगदाले ने बताया कि उनकी  यूनिट को गुप्त सूचना मिली थी कि गोरेगांव पश्चिम के प्रेम नगर स्थित एक कमरे में अमूल और गोकुल जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों के दूध के पैकेटों से दूध निकालकर उसमें अशुद्ध पानी मिलाया जा रहा है। इसके बाद पैकेटों को मोमबत्ती और गर्म पिन की मदद से फिर से सील कर उन्हें असली पैकेट की तरह बाजार में बेचा जा रहा था। सूचना की पुष्टि होने के बाद बुधवार तड़के क्राइम ब्रांच की टीम ने एफडीए के अधिकारियों के साथ छापा मारा।

Read More मुंबई: महाराष्ट्र सरकार की बड़ी पहल, रेत पर जीरो रॉयल्टी पॉलिसी की घोषणा जल्द

पैकेट में गंदा पानी मिला रहे थे आरोपी
जांच में सामने आया कि आरोपी दूध के पैकेटों को कैंची से काटकर उनमें से कुछ मात्रा में दूध निकालते थे और उसकी जगह अशुद्ध पानी भर देते थे। इसके बाद पैकेटों को इस तरह दोबारा सील किया जाता था कि ग्राहक को किसी तरह का संदेह न हो। क्राइम ब्रांच का कहना है कि यह मिलावटी दूध छोटे बच्चों समेत आम लोगों के स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक हो सकता था। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के साथ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Read More मुंबई: अंधेरी में बस की टक्कर के बाद चालक पर प्राथमिकी, महिला डॉक्टर समेत कई लोग घायल

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में हाल के दिनों में एफडीए ने 'सुरक्षित खाद्य, सुरक्षित महाराष्ट्र' अभियान के तहत दूध और डेयरी उत्पादों में मिलावट के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया है। राज्य के कई जिलों में दूध के नमूने लेकर जांच की गई, संदिग्ध इकाइयों पर छापे मारे गए और बड़ी मात्रा में मिलावटी उत्पाद जब्त किए गए।

Read More माहिम के लूनवाड़ा मेंशन के निवासी चिंतित: खतरनाक पेड़ों को काटने की BMC से तत्काल मांग