मुंबई : रेल यात्रियों को बड़ी राहत, मुंबई-पुणे रूट पर आज से चलेंगी एसटी की 200 अतिरिक्त बसें
Mumbai: Big relief for rail passengers, 200 additional ST buses to ply on Mumbai-Pune route from today
महाराष्ट्र के कर्जत-लोनावला खंड पर भारी बारिश और भूस्खलन के कारण मुंबई-पुणे रेल रूट पर करीब 30 ट्रेनों के रद्द होने के बाद राज्य परिवहन ने मोर्चा संभाल लिया है. रेल सेवा ठप होने से यात्रियों को होने वाली भारी परेशानी को देखते हुए राज्य सड़क परिवहन निगम ने मुंबई-पुणे मार्ग पर आज से रोजाना 200 अतिरिक्त बस फेरे संचालित करने का बड़ा निर्णय लिया है.
मुंबई : महाराष्ट्र के कर्जत-लोनावला खंड पर भारी बारिश और भूस्खलन के कारण मुंबई-पुणे रेल रूट पर करीब 30 ट्रेनों के रद्द होने के बाद राज्य परिवहन ने मोर्चा संभाल लिया है. रेल सेवा ठप होने से यात्रियों को होने वाली भारी परेशानी को देखते हुए राज्य सड़क परिवहन निगम ने मुंबई-पुणे मार्ग पर आज से रोजाना 200 अतिरिक्त बस फेरे संचालित करने का बड़ा निर्णय लिया है.
इस विशेष व्यवस्था के तहत मुंबई और पुणे के बीच नियमित रूप से चलने वाली 312 ई-शिवनेरी बसों के फेरों के अलावा ये 200 अतिरिक्त साधारण बसें चलाई जाएंगी ताकि आम यात्रियों को तुरंत विकल्प मिल सके.
अतिरिक्त बसें सड़क पर उतारी जाएं- परिवहन विभाग
परिवहन विभाग ने सभी संबंधित डिपो और बस अड्डों को स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि यदि स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ और बढ़ती है, तो तत्काल प्रभाव से और भी अधिक अतिरिक्त बसें सड़क पर उतारी जाएं. संकट की इस घड़ी में यात्रियों को सुरक्षित, तेज और बिना किसी रुकावट के उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए एसटी प्रशासन पूरी तरह से ऑन-फील्ड मुस्तैद हो गया है.
परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने इस आपातकालीन व्यवस्था की पुष्टि करते हुए कहा है कि रेल सेवा प्रभावित रहने तक यात्रियों की सुविधा सर्वोपरि है और जरूरत पड़ने पर बसों की संख्या को और बढ़ाया जाएगा. मुंबई और पुणे के बीच रोजाना सफर करने वाले लाखों नौकरीपेशा और आम रेल यात्रियों के लिए एसटी महामंडल का यह त्वरित फैसला एक बेहद बड़ी राहत साबित हो रहा है.


